खबर लहरिया National छतरपुर: भाजपा नेता ने चढ़ाई कांग्रेस प्रत्याशी पर गाड़ी-आरोप, साथी की मौत | MP Elections 2023

छतरपुर: भाजपा नेता ने चढ़ाई कांग्रेस प्रत्याशी पर गाड़ी-आरोप, साथी की मौत | MP Elections 2023

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर गाड़ी चढ़ाने और कईं राउंड गोलियां चलाने का आरोप लगाया है।

mp-elections-2023-chhatarpur-bjp-leader-accused-of-running-car-over-congress-candidate-driver-dies

                                                                            दाएं में मृतक सलमान खान व बाएं में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा

#MPElections2023: एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान ज़ारी है। वहीं राजनगर विधानसभा से यह खबर सामने आई कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा पर जानलेवा हमला किया गया है जिसमें उनके साथी सलमान खान की मौत हो गई। मृतक मंजूर नगर खजुराहो के रहने वाले थे। अपडेट यह है कि मृतक का पोस्टमॉर्टम हो गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर गाड़ी चढ़ाने और कईं राउंड गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि डर के हार से भाजपा प्रत्याशी ने ऐसा किया है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke