खबर लहरिया क्राइम बाँदा: शौच के लिए बाहर गई लड़की के साथ छेड़छाड़

बाँदा: शौच के लिए बाहर गई लड़की के साथ छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश के बांदा जिला के जसपुरा ब्लॉक के एक गांव में 20 अप्रैल को छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता महिला का आरोप है कि उसकी बेटी शाम को 8 बजे शौच के लिए बाहर गई थी। उस समय दो व्यक्ति नाम इन्द्रराज उम्र 35 साल और बाबू है। जिनकी और 25 साल है।घात लगाए हुए बाहर ही बैठे हुए थे।

जब वह शौच के लिए जा रही थी तभी उन लोगों ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करना शुरू किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो सब भाग गए। इसके बाद जब लड़की अपने घर पहुंची तो उसने सारी बात अपनी मां को बतायी। जिसके बाद उसकी मां अपनी बेटी को लेकर जसपुरा थाना पहुंची। लड़की की माँ आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती थी। लेकिन जसपुरा थाने के अध्यक पंकज कुमार सिंह ने सिर्फ सादे कागज पर मां-बेटी के साइन करा लिए। लेकिन आगे की कोई कार्यवाही या सही तरह से मामले को दर्ज़ नहीं किया। इसके साथ ही महिला पर झूठा आरोप लगाने का दबाव भी बनाया गया। यह कहा गया कि वह (महिला) झूठा आरोप लगाकर क्यों दूसरे पर मुकदमा दर्ज़ करवाना चाहती हैं।

जब महिला ने पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताया तब जाकर मुकदमा लिखा गया। लेकिन जिस तरह से छेड़खानी का मामला लिखना चाहिए उस तरह से नहीं लिखा गया। बल्कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सर्फ धारा 151 के तहत चलान ही किया गया। महिला का कहना था कि अगर आरोपियों के खिलाफ सही मुकदमा नहीं लिखा गया तो वह आत्महत्या कर लेंगी।

सत्य प्रकाश शर्मा, सीओ, बाँदा से फोन पर हुई बातचीत कहना है कि पहले महिला द्वारा मोबाइल देने को लेकर आरोप लगाया था। फिर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया। मामले की जांच की जा रही है। अगर मामला छेड़खानी का निकलता है तो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।