खबर लहरिया Blog बांदा : छेड़खानी से परेशान महिलाओं ने की न्याय की मांग

बांदा : छेड़खानी से परेशान महिलाओं ने की न्याय की मांग

in banda Women harassed by molestation demanded justice

बाँदा जिले के नरैनी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले दो अलगअलग गाँवों से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि उनके गाँव के दबंग व्यक्ति आतेजाते उन्हें और उसकी बेटी को परेशान करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। महिलाओं द्वारा इसे लेकर कोतवाली और तहसील में भी शिकायत की गयी। इसके बावजूद भी किसी के भी द्वारा मामले को लेकर कोई सुनवाई नहीं की गयी। 

छेड़खानी के मामले 

पहला : महिला द्वारा 23 मार्च को उप जिला अधिकारी को उसके साथ हो रहे छेड़खानी के मामले के बारे में दरख्वास्त दी गयी थी। जिसमें उसने बताया कि उसके पारिवारिक रिश्ते में लगने वाला जेठ उसे परेशान करता है। तकरीबन दो सालों से लगातार वह उसे परेशान करता रहा है। उसके साथ गालीगलौच करता है। जब महिला उसे मना करती है तो महिला के अनुसार वह उसे कुल्हाड़ीडंडे से मारने दौड़ता है। यहां तक की उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। 

in banda Women harassed by molestation demanded justice

in banda Women harassed by molestation demanded justice

इसके अलावा आरोपी जेठ उसकी बेटी को भी रास्ते में रोक उसके साथ अशोभनीय हरकतें करता है। महिला कहती है कि ताकि वह अपनी बेटी को सुरक्षित रख सके इसलिए उसने उसे अपने मायके छोड़ दिया है। उसे डर है कि अगर वह उसकी बेटी के साथ रही तो उसके जेठ द्वारा उसकी बेटी के साथ कुछ भी गलत किया जा सकता है। महिला ने यह भी कहा कि जब भी वह कटाई के लिए जाती है तो उसका जेठ वहां भी पहुँच जाता है। उसे बारबार पकड़ने की कोशिश करता है। महिला की यही मांग है कि उसके जेठ को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाये ताकि उसके साथ इन्साफ हो पाए। 

दूसरा : नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव की दूसरी महिला ने 27 मार्च को छेड़खानी को लेकर पुलिस से मदद मांगी। महिला के अनुसार, उसके गांव का ही दबंग व्यक्ति उसे आतेजाते रास्ते में छेड़ता है। उसे अपशब्द कहता है। आरोपी व्यक्ति का नाम अमर सिंह है। उसके द्वारा कहा जाता है कि अगर महिला उसे एक लाख रूपये नहीं देगी तो वह उसके बेटे की हत्या कर देगा। किसी को भी पता नहीं चलेगा। वह महिला को धमकी देते हुए कहता है कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी कुछ बताया तो वह उसके पति और ससुर को भी मार सकता है। माहिला का कहना है कि वह छोटेमोटे किसान है। खेती करके ही गुज़ारा करते हैं। इसलिए बाहर तो जाना ही पड़ता है। जब भी वह खेतखलिहान में काम के लिए जाती है तो दबंग अमर सिंह हमेशा उसके रास्ते में जाता है। उसे हमेशा धमकाता है और उसके साथ छेड़खानी करता है।  

महिला ने अपने शिकायत पत्र में यह भी बताया कि एक दिन जब वह खेत से वापस लौट रही थी। आरोपी अमर सिंह उसे रोककर उसके साथ गालीगलौच करने लगा। जब वह चिल्लाने लगी तो वह भाग गया। फिर महिला भी किसी तरह दौड़कर अपने घर पहुंच गयी। जिसके तुरंत बाद महिला के परिवार ने 112 नंबर पर फोन लगाया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। महिला का कहना है कि उसे अब न्याय चाहिए क्यूंकि अब अमर सिंह से उसके परिवार को भी खतरा है। अगर उसके परिवार में से किसी को भी कुछ भी होता है तो उसका ज़िम्मेदार आरोपी अमर के साथ पुलिस प्रशासन भी होगी। महिला की यही मांग है कि आरोपी को सख्त सज़ा दी जाए और जल्द ही उस पर कार्यवाही भी हो। 

दोबारा परेशान करने पर होगी जेल – कोतवाली प्रभारी 

नरैनी कोतवाली की प्रभारी सविता श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास दोनों महिलाओं के शिकायत पत्र आये थे। एक बार तो दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था। अगर फिर से वह लोग कोई हरकत करते हैं तो इस बार उन्हें जेल भेजा जाएगा।

इस खबर को खबर लहरिया के लिए गीता देवी द्वारा रिपोर्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें : महोबा: 6 सालों से महिला के साथ हो रही छेड़खानी और अशोभनीय बाते, महिला ने लगाया आरोप