खबर लहरिया क्राइम 7 दिन से गायब व्यक्ति का मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका | Banda Crime News

7 दिन से गायब व्यक्ति का मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका | Banda Crime News

बांदा शहर के आजाद नगर निवासी लगभग 35 वर्षीय कल्लू की डेड बॉडी पहरी नहर के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कल्लू पिछले 7 दिनों से लापता था और बांदा के एक होटल में काम करता था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और दावा किया है कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर मारकर नहर किनारे फेंक दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि सूचना पहले एक्सीडेंट की मिली थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अब सवाल यह है — क्या यह हादसा है या हत्या?
पूरे मामले की जांच शहर कोतवाली पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *