खबर लहरिया जिला कर्नाटक में महोबा की लड़कियों का आल्हा गायन प्रतियोगिता में धमाल

कर्नाटक में महोबा की लड़कियों का आल्हा गायन प्रतियोगिता में धमाल

महोबा जिले के युवाओं ने आल्हा गायन प्रतियोगिता जीत जिले का नाम रोशन कर दिया। जानकारी के अनुसार, सभी प्रतिभागी कर्नाटक में आयोजित किये गए आल्हा गायन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महोबा जिले से 8 जनवरी को रवाना हुए थे। प्रतियोगिता के लिए 9 लोगों की टीम गयी थी। इस प्रतियोगिता में उनका प्रथम स्थान आया। 16 जनवरी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र व डेढ़ लाख रूपये का चेक भी दिया गया।

ये भी देखें –महोबा : आल्हा गायन के क्षेत्र में अपनी आवाज बुलंद कर रही ये आल्हा गायिकाएं

प्रतिभागी एकता सिंह ने खबर लहरिया को बताया, जब वह 22 जनवरी की रात को बस स्टॉप पहुंची तो फूल-माला के साथ उनका स्वागत किया गया। माता-पिता को भी बेहद खुशी महसूस हुई।

आल्हा प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को अबोध सोनी ने संगीत सिखाया है। वह डीएवी कॉलेज से रिटायर्ड टीचर हैं। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि सभी लड़कियां आगे बढ़ें और अपने कल्चर को जानें।

ये भी देखें – महोबा: नन्हीं बच्चियां बन गयीं आल्हा गायन की बुलंद आवाज़ की पहचान

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke ‘