खबर लहरिया Hindi Mahoba News: तेल के दीये में ज़िंदगी! 10 दिन से बिना बिजली परेशान ग्रामीण

Mahoba News: तेल के दीये में ज़िंदगी! 10 दिन से बिना बिजली परेशान ग्रामीण

महोबा जिले के छिकहरा ग्राम पंचायत के माजरा मुल्ला का खोड़ा में बीते 10 दिनों से बिजली नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तेल और करुआ तेल के दीये जलाकर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। महंगाई के इस दौर में ₹300 की दिहाड़ी में घर चलाने वाले लोग मिट्टी का तेल भी मुश्किल से जुटा पा रहे हैं। ग्रामीणों को सांप-बिच्छू के काटने का डर, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक छात्र ने बताया कि हाई स्कूल के पेपर चल रहे हैं, लेकिन बिजली न होने से पढ़ाई नहीं हो पा रही। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बिल जमा होने के बावजूद सप्लाई नहीं दी जा रही। वहीं बिजली विभाग के JE अजय आशीष पांडे का कहना है कि गांव में कुछ कनेक्शन धारकों ने बिल जमा नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि काम चल रहा है और आज शाम तक बिजली आने की संभावना है।

ये भी देखें – 

UP Chitrakoot News: अंधेरे में बढ़ रहा खतरा, बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke