खबर लहरिया ताजा खबरें महोबा : ‘अंतरा इंजेक्शन ‘ को नकार रही हैं महिलाएं

महोबा : ‘अंतरा इंजेक्शन ‘ को नकार रही हैं महिलाएं

जिला महोबा, ब्लाक जैतपुर, गांव लाडपुर, यहाँ पर अंतरा इंजेक्शन लगवाने से महिलाओं के सेहत में बहुत असर पड़ रहा है। हिरदेश ने बताया कि जब से हम इंजेक्शन लगवाए हैं तब से उनको महीना डेट के पहले ही शुरू हो जाता है और लगभग 15-15 दिन तक रहता है। किरण ने बताया है कि उन्हें तीन महीने तक एमसी ही नहीं होती है और पेट में सूजन आ जाती है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है।

महिलाओं का कहना है कि हमारी मजबूरी है जो हम अंतरा इंजेक्शन लगवा रहे हैं क्योंकि पुरुष को किसी तरह की परवाह नहीं है। हम लोगों को दिक्कत भी होती है। अब बच्चा नहीं चाहिए इसलिए हम अंतरा इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। कमलेश की सास ने बताया कि जब से इंजेक्शन लगने लगे तब से यह समस्या खड़ी हुई है।

ये भी देखें – टीकमगढ़ : अफ्रीकन स्वाइन फीवर के प्रकोप में आये जानवर, कई सूअरों की गयी जान

डॉ. प्रभा गुप्ता ने बताया है कि अंतरा इंजेक्शन में कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अंतरा इंजेक्शन थोड़ा सा गर्म होता है जो गर्भ नहीं ठहरने देते हैं। इसलिए यह अंतरा इंजेक्शन हम लोग लगाते हैं। हर 3 महीना में लगाते हैं पर गांव में यह अफवाह फैली होती है कि पीरियड बढ़ जाता है ऐसा कुछ नहीं है। किसी को कोई भी समस्या है हमसे संपर्क करे, इलाज किया जाएगा।

परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लाई गई अब तक की सबसे महत्वपूर्ण अंतरा योजना को महिलाओं द्वारा नकारा जाने लगा है। वजह है कि, इंजेक्शन का डोज लेने के बाद महिलाओं को इसके साइड इफेक्ट हो रहे हैं। तीन माह में एक बार लगाए जाने वाले इस इंजेक्शन की पहली डोज लेने से ही महिलाओं को 6 महीनों तक लगातार कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव स्तर पर बात करने पर पता चला की महिलाओं के लिए अंतरा का यह अनुभव अच्छा नहीं रहा है।

अगस्त 2017 में अंतरा योजना शुरू की गई थी। महिलाओं में तीन माह तक गर्भनिरोधक क्षमता बनाए रखने वाले इस इंजेक्शन का डोज लगने के बाद अचानक रक्तस्राव व अन्य शारीरिक समस्याएं महिलाओं को हो रही हैं। परिवार नियोजन के लिए लगाए जाने वाले अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट की शुरुआत सरकार ने एकसाथ की थी। सरकारी अस्पतालों में लगने वाले अंतरा इंजेक्शन से महिलाये दूरी बना रही हैं।

ये भी देखें – अयोध्या : जर्जर उपस्वास्थ्य केंद्र बना मवेशियों का अड्डा

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Comments:

  1. हरिओम त्रिपाठी says:

    अन्तरा इनेजेकशन बेकार है पीरियड ही बन्द नहीं हो रहा है।। पन्द्रह दिन हो गए हैं और काफी तेज ब्लड आ रहा है। और गुछछे से आ रहे हैं।
    बकवास है यह अन्तरा इनेजेकशन। ।
    और टोल फ्री नंबर पर काल नहीं होती है।। कोई जानकारी चाहो तो

Comments are closed.