खबर लहरिया क्राइम महोबा : महिला के साथ 3 लड़कों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म – आरोप

महोबा : महिला के साथ 3 लड़कों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म – आरोप

25 वर्षीय महिला के साथ मारपीट कर तीन लोगों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जाता है। महोबा जिले के पनवाड़ी ब्लॉक के गांव की यह घटना 12 अगस्त 2022 की है। आरोपियों द्वारा लगातार दी जा रही धमकी की वजह से महिला ने 4-5 दिन बाद जाकर अपने पति को घटना के बारे में बताया।

ये भी देखें – बांदा : सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी हुए फ़रार

महिला ने बताया कि जब उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ तो वह उस समय घर में अकेली थी। 12 अगस्त को पति उसके मायके चले गए और ससुर बाहर सो रहे थे। रात के तकरीबन 10:30 बजे छत की खरपैल से तीन लोग उसके घर में घुस गए। उसके मुंह में कपड़ा बांधा व सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। जब उसका पति घर वापस लौटा तो उसने हिम्मत करके उसे सारी बात बताई। 20 अगस्त को उन्होंने मामले को लेकर पुलिस थाने में दरख़्वास्त दी। वह अपने लिए इंसाफ चाहती है।

ये भी देखें – नाबालिग लड़की का आरोप, दुष्कर्म के बाद न्याय को भटक रही

महिला के पति का आरोप है कि थाने में जाने के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज़ किया गया है।

खबर लहरिया से बात करते हुए कुलपहाड़ के सीओ उमेश चंद्र ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। मामले की ज़रूर से कार्यवाही की जायेगी।

ये भी देखें – 14 साल की नाबालिग के साथ महीनों तक होता रहा दुष्कर्म

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke