खबर लहरिया खेती महोबा: अन्ना जानवर से किसान परेशान

महोबा: अन्ना जानवर से किसान परेशान

जिला महोबा ब्लॉक जैतपुर गांव लाडपुर के किसान अन्ना जानवरों से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि 20 दिन से ज्यादा खेती की बुवाई करे हो गए और खेतों में मूंगफली की फसल भी बाहर निकल आई है पर अन्ना जानवरों के कारण वह फसल को बचा नहीं पा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि अगर वह दिनभर रखवाली करते हैं तो रात को नहीं कर पाते हैं। अगर थोड़ी भी पलक झपक जाए तो जानवर सारा खेत साफ कर देते हैं।

किसान कहते हैं कि बारिश भी नहीं हो रही है। जो भी थोड़ी बहुत बारिश हुई है उन्होंने खेती की बुआई की है। वह भी अब अन्ना जानवरों से नहीं बचा पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यहां के ग्राम प्रधान और सचिव ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। अन्ना जानवरों के लिए गांव में गौशाला भी बने हुए हैं पर एक भी जानवर गौशाला में नहीं दिखते हैं।

प्रकाश,प्रधान, शिवकुमारी का पति से फोन पर हुई बातचीत बताया है कि वह छह-सात दिनों से गौशाला में ही लगे हुए हैं। वह रात को अन्ना जानवरों को गौशाला में बांध देते हैं और दिन में निकाल देते हैं। पानी,भूसा, चारा की अभी व्यवस्था नहीं है जिसके कारण वह दिन में जानवरों को नहीं रख सकते हैं। दो-चार दिन में वह सारी व्यवस्था करेंगे।

महिला किसानों ने बताया है कि वह लोग अपने खेतों की रखवाली करतीं हैं। जब पुरुष खेतों में रहते हैं तो वह अपने घर से खाना बनाकर आती हैं फिर खेतों की रखवाली करती है। पुरुष नहाने और खाना खाने चले जाते हैं।

मालती, किसान, ने बताया है कि वह सुबह 6:00 बजे खेत में आ जाती हैं। फिर शाम को 7 बजे वापस घर जाती हैं। फसल की रखवाली करने में वह दिन भर खाना तक नहीं खा पाती।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।