खबर लहरिया ताजा खबरें आकाशीय बिजली से 7 महिलायें हुईं घायल

आकाशीय बिजली से 7 महिलायें हुईं घायल

जिला महोबा ब्लॉक जैतपुर गांव कमलपुरा की 7 महिलाएं मज़दूरी के लिए गयीं थीं। वापस आते समय वह आराम करने के लिए नीम के पेड़ के नीचे रुकी। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से सभी महिलाएं बेहोश हो गयीं। कुछ की आंखों में चुभन होने लगी। इस समय जिला अस्पताल में सबका इलाज चल रहा है।

डर से घायल महिलाओं ने कहा कि चाहें उन्हें भूखा सोना पड़े पर वह मज़दूरी के लिए नहीं जाएंगी। मुश्किल से तो जान बची है। कुछ ग्रामीणों का कहना है ग्रस्त महिलाओं को सरकारी सहायता मिलनी चाहिए। वह मज़दूर लोग हैं, मज़दूरी पर ही निर्भर करते हैं।

लेखपाल उदित नारायण ने हमें बताया कि उन्होंने रिपोर्ट बनाकर तहसील में भेज दिया है। जांच-पड़ताल भी की है। जिससे 7 महिलाएं थी। 6 महिलाएं महोबा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक महिला गंभीर रूप से थी जिसे झांसी रेफर किया गया है। जो भी सरकारी सहायता होगी नियम में उसी नियम के आधार से महिलाओं को दी जाएगी।

ये भी देखें:

60 वार्षिय किसान की आकाशीय बिजली से हुई मौत