खबर लहरिया Blog लखनऊ : 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम की शपथ, जानें कौन-कौन होगा शामिल

लखनऊ : 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम की शपथ, जानें कौन-कौन होगा शामिल

25 मार्च 2022 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ लेंगे यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ।

                                                                                                                                            credit – ANI

योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए जिले में काफ़ी तैयारियां चल रही है। साथ ही इसमें कई नेता व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है।

यूपी में भाजपा की बहुमत से सरकार बनी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व बीजेपी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, 11 राज्यों के सीएम शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेगें।

25 मार्च 2022, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ सीएम के तौर पर शपथ लेंगे।

ये भी देखें – बांदा: मतदाता हुए वादा खिलाफी के शिकार

योगी आदित्यनाथ शपथ समारोह 2022: कौन होगा इसका हिस्सा?

– पार्टी के विधायक, परिजन और समर्थक रहेंगे शामिल।
– माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण में 60, 000 से अधिक लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो सकती है जिसके लिए स्थानीय प्रशासन तैयारी भी कर रहा है।
– लेखकों, पेशेवरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, इंजीनियरों, डॉक्टरों, धार्मिक मठों और मंदिरों के संतों को आमंत्रित किया गया है।
– साथ ही विपक्ष के नेता अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को भी आमंत्रित किया गया है।
– 2022 के विधानसभा चुनाव में कार्यरत भाजपा प्रवासी कार्यकर्ताओं, विस्तारकों को भी निमंत्रण दिया गया।

कल के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर देगी। यूपी में सीएम योगी वाली बीजेपी सरकार ऐसी पहली पार्टी है जो 37 सालों बाद लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। इस यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को 403 में 255 सीटें मिली थी। वहीं भाजपा गठबंधन पार्टी अपना दल और निषाद पार्टी को 12 और 6 सीटें मिली थीं। इसके बाद यह तो कहा जा सकता है कि इससे पार्टी ने लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए अपना रास्ता बना लिया है।

देखना यह होगा कि जिस तरह से भव्य शपथ ग्रहण समारोह करवाया जा रहा है क्या उसी तरह से भव्य रूप से प्रदेश का विकास पार्टी के वादे के अनुसार होता है या नहीं।

ये भी देखें- महोबा: 5वीं के बाद नहीं है स्कूल, पढ़ाई से वंचित हो रहे बच्चे

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके कासब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke