खबर लहरिया ताजा खबरें बाँदा : प्रेमी और प्रेमिका ने प्यार में गवाई जान

बाँदा : प्रेमी और प्रेमिका ने प्यार में गवाई जान

जिला बांदा ब्लाक तिन्दवारी गांव जौहरपुर का मजरा कैथीडेर यहां के लोगो का आरोप है कि 1 साल से लड़की और लड़का के साथ प्रेमप्रसंग  चल रहा था जिसकी वजह से दोनों ने ही प्यार में गवाई जान

जब लड़की की मां का पता चला और लड़का की मां का दोनों पक्ष को जानकारी पहले से थी जब लड़का पक्ष के लोग लड़की पक्ष के परिवार वालों से बातचीत की तो लड़की के मां बाप ने शादी करने से इनकार कर दिया इसी मामले को लेकर 3 दिन लड़की ने अन्य पानी छोड़ दी वह खाना नहीं खा रही थी

टेंशन में बनी थी जब लड़की की मां अपने मायके भूसा लेने चली गई थी उसी बीच मौका मिल गया लड़की और लड़का दोनों ने बातचीत की और दोनों गांव से 1 किलोमीटर दूरी जाकर नीम के पेड़ पर दुपट्टे से दोनों की फांसी लगाकर लटक गए और आत्महत्या कर ली इसी मामले के चलते हुए सारा दिन कोई नहीं लड़की लड़का का खोज पाया 4:00 बजे लगभग गांव के लोग हार चारके लिए गए थे उन्हीं लोगों ने देखा कि दो व्यक्ति एक साथ फांसी लगाकर पेड़ में लटके हुए हैं और दोनों ने ही प्यार में गवाई जान  जब उन्हें देखा तो गांव के ही दोनों पड़ोस के लड़की लड़का थे जिनका नाम बताया गया है
बाँदा : प्रेमी और प्रेमिका ने प्यार में गवाई जान
लड़का विनोद 22 साल का था लड़की मीना उसकी उम्र 18 साल की बताई गई है जब लड़की और लड़का पक्ष दोनों मौके पर जाकर देखा उनको फांसी से उतार कर नीचे जमीन पर लेटा दिया इसके बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके में 1 घंटे के बाद पहुंची और पूछताछ की पूछताछ करके पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा करके भेज दी है इस मामले की जानकारी इस मामले में लाल भरत कुमार पाल / अपर एसपी, का कहना है की यह आत्महत्या है प्रेमिका और प्रेमी दोनों ने घर के कुछ ही दूर पर जंगली निम् के पेड़ में एक ही चुन्नी से फ़ासी लगाया है यही इसकी जांच चल रही है जानकारी के अनुसार जो भी निकल कर आएगा कार्यवाही किया जाएगा