खबर लहरिया Blog Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Updates: यूपी में शाम 5 बजे तक 55.80 फ़ीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Updates: यूपी में शाम 5 बजे तक 55.80 फ़ीसदी मतदान

लोसकभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, ​​​​राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

(चुनाव से जुड़ी नई अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें) 

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान आज 20 मई सुबह 7 बजे से शुरू हो चुके हैं जोकि शाम 6 बजे तक होंगें। इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहें हैं। चुनावी क्षेत्रों में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इसके साथ ही ओडिशा में 35 विधानसभा क्षेत्रों में भी एक साथ मतदान हो रहें हैं।

पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी चुनावी मैदान में है तो अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनाव में खड़ी हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से खड़े हुए हैं।

बता दें, महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहें हैं। इनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई साउथ, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर मतदान हो रहे हैं जिसमें लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, गोण्डा, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज शामिल है।

पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहें हैं जिसमें हावड़ा, हुगली, आरामबाग, बनगाँव, बैरकपुर, श्रीरामपुर, उलूबेरिया शामिल है।

बिहार की 5 सीटों मुजफ्फरपुर, मधुबनी, हाजीपुर, सीतामढ़ी, सारण में मतदान जारी है।

जम्मू और कश्मीर जोकि केंद्र शासित प्रदेश है, यहां लोकसभा की एक सीट बारामूला पर मतदान हो रहे हैं।

लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश है व यहां की1 सीट लद्दाख पर मतदान जारी है।

झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है- चतरा, कोडरमा, हजारीबाग।

ओडिशा की 5 सीटों पर मतदान हो रहा है – बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का।

——————————————————————————————————————————————————————————————————–

लोकसभा चुनाव 2024 पांचवे चरण का अपडेट 

महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48.66 फीसदी मतदान

भिवंडी – 48.89 फीसदी
धुले – 48.81 फीसदी
डिंडौरी – 57.06 प्रतिशत
कल्याण – 41.70 फीसदी
मुंबई उत्तर – 46.91 प्रतिशत
मुंबई उत्तर मध्य – 47.32 प्रतिशत
मुंबई उत्तर पूर्व – 48.67 प्रतिशत
मुंबई उत्तर पश्चिम – 49.79 प्रतिशत
मुंबई दक्षिण – 44.22 प्रतिशत
मुंबई दक्षिण मध्य – 48.26 प्रतिशत
नासिक – 51.16 प्रतिशत
पालघर – 54.32 फीसदी
ठाणे – 45.38 प्रतिशत

यूपी में शाम 5 बजे तक 55.80 फ़ीसदी मतदान

यूपी में शाम 5 बजे तक 55.80 फ़ीसदी मतदान हुआ है।  बाराबंकी में सबसे ज़्यादा 64.86% और लखनऊ में सबसे कम 49.88% वोटिंग हुई। वहीं अमेठी में 52.68 और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ। आज यूपी की 80 में से 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।

यूपी के 14 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 47.55% मतदान

  • अमेठी – 45.13 प्रतिशत
  • बांदा – 48.08%
  • बाराबंकी – 55.35%
  • फैजाबाद – 48.66%
  • फतेहपुर – 47.25%
  • गोंडा – 43.23%
  • हमीरपुर – 48.87 प्रतिशत
  • जालौन – 46.22%
  • झांसी – 52.53%
  • कैसरगंज – 46.01%
  • कौशांबी – 43.01%
  • लखनऊ – 41.90%
  • मोहनलालगंज – 51.08 प्रतिशत
  • रायबरेली – 47.83 प्रतिशत

6 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 47.3 प्रतिशत मतदान

महाराष्ट्र में 13 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 38.8 प्रतिशत मतदान

  • भिवंडी – 37.06 फीसदी
  • धुले – 39.97 प्रतिशत
  • डिंडौरी – 45.95 प्रतिशत
  • कल्याण – 32.43 फीसदी
  • मुंबई उत्तर – 39.33 प्रतिशत
  • मुंबई उत्तर मध्य – 37.66 प्रतिशत
  • मुंबई उत्तर पूर्व – 39.15 प्रतिशत
  • मुंबई उत्तर पश्चिम – 39.91 प्रतिशत
  • मुंबई दक्षिण – 36.64 प्रतिशत
  • मुंबई दक्षिण मध्य – 38.77 प्रतिशत
  • नासिक – 39.41 प्रतिशत
  • पालघर – 42.48 फीसदी
  • ठाणे – 36.07 प्रतिशत

यूपी में दोपहर 1 बजे 14 सीटों पर इतना मतदान

दोपहर एक बजे तक अमेठी में 38.21 प्रतिशत, बांदा में 40.20 प्रतिशत, बाराबंकी में 44.77 प्रतिशत, फैजाबाद में 40.77 प्रतिशत, फतेहपुर में 39.85 प्रतिशत, गोंडा में 36.67 प्रतिशत, हमीरपुर में 40.71 प्रतिशत, जालौन में 39.50 प्रतिशत, झांसी में 43.61 प्रतिशत, कैसरगंज में 38.50 प्रतिशत, कौशांबी में 36.25 प्रतिशत, लखनऊ में 33.50 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 41.43 प्रतिशत और रायबरेली में 39.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 34.03 प्रतिशत वोट पड़े।

पहले चुनाव से वोट डालते आ रहे हैं यह व्यक्ति

डॉ जी जी पारिख ने आज मुंबई में अपना वोट डाला। वह एक स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं और उन्होंने 1951-52 के पहले आम चुनाव में भी वोट डाला था। तब से लेकर आज तक उन्होंने हर एक आम चुनाव में वोट डाला है।

यहां पढ़े लेख – Dr GG Parikh: 1951 से मतदान कर रहे स्वतंत्रता सेनानी ने आज भी डाला अपना वोट 

पांचवे चरण में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में दोपहर एक बजे तक कुल  36.73 % मत दर्ज़ किये गए हैं।

  • बिहार : 34.62 %
  • जम्मू एवं कश्मीर :34.79 %
  • झारखंड: 41.89
  • लद्दाख:52.02 %
  • महाराष्ट्र :27.78%
  • ओडिशा:35.31 %
  • उत्तर प्रदेश:39.55 %
  • पश्चिम बंगाल : 48.41 %

मुंबई में डमी ईवीएम इस्तेमाल करने का आरोप

मुंबई में मतदान के दौरान डमी ईवीएम लगाने के आरोप में शिवसेना के तीन कार्यकर्त्ता को हिरासत में लिया गया है। शिवसेना नेता ने कहा “हमारे कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए।”

यहां पढ़ें पूरी खबर – Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Updates:  मुंबई में डमी ईवीएम लगाने के आरोप में शिवसेना के तीन कार्यकर्ता हिरासत में

पांचवे चरण में सुबह 11 बजे 23.7% मतदान दर्ज़

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में सुबह 11 बजे तक 23.7% मतदान दर्ज़ किया गया है। बिहार में 21.1 प्रतिशत,जम्मू व कश्मीर में 21.4 प्रतिशत,लद्दाख में 27.9 प्रतिशत,झारखण्ड में 26.2 प्रतिशत,महाराष्ट्र में 15.9 प्रतिशत,ओडिशा में 21.1 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 27.8 प्रतिशत व पश्चिम बंगाल में 32.7 प्रतिशत।

इसके आलावा ओडिशा में हो रहे विधासभा सीटों पर 21.1 % मतदान दर्ज़ किया गया है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी और TMC कार्यकर्ता के बीच हुई झड़प

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण में लोकसभा की 7 सीटों पर मतदान हो रहें हैं। जिसमें हावड़ा, हुगली, आरामबाग, बनगाँव, बैरकपुर, श्रीरामपुर, उलूबेरिया में मतदान हो रहें हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और TMC कार्यकर्ता के बीच हुई मतदान के दौरान बहस हो गई।

यहां पढ़ें पूरी खबर – Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Updates: पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी और TMC कार्यकर्ता के बीच हुई झड़प

पांचवे चरण में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लोगों ने किया ‘घर से वोट’

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू व कश्मीर के पुंछ में रहने वाले लोगों ने पहली बार ‘घर से वोट’ दिया।

पांचवे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज किया गया, एएनआई हिंदी ने इसकी जानकारी दी।

  • बिहार 8.86%
  • जम्मू और कश्मीर 7.63%
  • झारखंड 11.68%
  • लद्दाख 10.51%
  • महाराष्ट्र 6.33%
  • ओडिशा 6.87%
  • पश्चिम बंगाल 15.35%

पांचवे चरण में बांदा में मतदान का दृश्य

यूपी के बांदा जिले में लोग सुबह से मतदान केंद्रों में अपना मत डालने पहुंच चुके हैं। लोग धूप में लाइन में खड़े होकर अपने नंबर का इंतज़ार कर रहे हैं। खबर लहरिया की रिपोर्ट में सामने आया कि लोगों को अपने नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहे हैं। उनके घरों में उनके नाम की मतदान पर्चियां भी नहीं पहुंची थी।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke