खबर लहरिया Blog Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Updates: पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी और TMC कार्यकर्ता के बीच हुई झड़प

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Updates: पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी और TMC कार्यकर्ता के बीच हुई झड़प

पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अर्जुन सिंह और TMC (तृणमूल कांग्रेस) कार्यकर्ता के बीच कथित तौर पर मतदान के दौरान बहस बाजी हुई।

lok-sabha-election-2024-phase-5-updates-clash-between-bjp-candidate-and-tmc-worker-in-west-bengal

                                                                                                                           फोटो साभार – ANI

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण में लोकसभा की 7 सीटों पर मतदान हो रहें हैं। जिसमें हावड़ा, हुगली, आरामबाग, बनगाँव, बैरकपुर, श्रीरामपुर, उलूबेरिया में मतदान हो रहें हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और TMC कार्यकर्ता के बीच मतदान के दौरान बहस हो गई।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अर्जुन सिंह और TMC (तृणमूल कांग्रेस) कार्यकर्ता के बीच कथित तौर पर मतदान के दौरान बहस बाजी हुई। एएनआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया X पर शेयर किया।

ये भी पढ़ें – Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Updates

बीजेपी उम्मीदवार ने लगाया आरोप

बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने बोनी नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया की वो महिलाओं को वोट डालने से रोक रहा है और डरा धमका रहा हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, “महिला वोटर को रोका जा रहा है। पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। बोनी नामक यह व्यक्ति है जो लोगों को डरा रहा है और घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा। लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है। मैंने राज्य चुनाव आयोग में इसे लेकर शिकायत की है।” इसका वीडियो एएनआई ने सोशल मीडिय X पर शेयर किया। इस वीडियो में उन्हें ऐसा कहते देखा जा सकता है।

पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों पर 88 उम्मीदवार है। बनगांव से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, बैरकपुर से भाजपा नेता अर्जुन सिंह, हुगली से भाजपा की लॉकेट चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस की रचना बनर्जी प्रमुख उम्मीदवार हैं। जिनके लिए आज मतदान हो रहें हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke