खबर लहरिया Blog Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने दूसरी सूची की ज़ारी, चित्रकूट-बांदा से आरके सिंह पटेल पर फिर जताया भरोसा

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने दूसरी सूची की ज़ारी, चित्रकूट-बांदा से आरके सिंह पटेल पर फिर जताया भरोसा

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में चित्रकूट-बांदा की सीट पर फिर से सांसद आर.के सिंह पटेल पर विश्वास जताया है। छात्र जीवन से ही राजनीति शुरू करने वाले पटेल ने सबसे पहले बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी में भी रहे। 2017 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले विधायक बने अब सांसद हैं। लगातार दूसरी बार उन्हें भाजपा से सांसद का टिकट मिला है।

Lok Sabha Election 2024, BJP releases second list of candidates, RK Singh Patel from Chitrakoot-Banda

 

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं जैसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई का नाम है। उमीदवारों की घोषणा बुधवार 13 मार्च को जारी की गई थी।

लोकसभा चुनाव की सीटों को लेकर जनता में काफी जिज्ञासा रहती है। खास तौर पर अपने क्षेत्र में। कौन उम्मीदवार इस बार चुनाव में खड़ा होगा? हम अनुमान भी लगाते हैं शायद इस बार इसको टिकट मिलेगा या कोई और नया चेहरे को मौका मिलेगा? चुनावी पार्टियां भी धीरे-धीरे उन नामों को जनता के सामने लाती है। बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट ज़ारी की। वहीं मंगलवार 12 मार्च को कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की थी।

बता दें कि बीजेपी पार्टी ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में चित्रकूट-बांदा की सीट पर फिर से सांसद आरके सिंह पटेल पर विश्वास जताया है। छात्र जीवन से ही राजनीति शुरू करने वाले पटेल ने सबसे पहले बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी में भी रहे। 2017 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले विधायक बने अब सांसद हैं। लगातार दूसरी बार उन्हें भाजपा से सांसद का टिकट मिला है।

ये भी पढ़ें – Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की ज़ारी

आर.के पटेल के टिकट ने बिगाड़े राजनीतिक समीकरण

बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर भाजपा ने शानिवार 2 मार्च 2024 को सांसद आरके सिंह पटेल पर ही अपना भरोसा जताया। आरके सिंह को दोबारा टिकट मिलने से सीट के राजनीतिक समीकरण जरूर गड़बड़ा गए हैं। चुनावी दौर में जातिय समर्थन भी देखने मिलता है। वैसे तो कुछ सीटें तय होती हैं अनुसूचित जातियों के लिए, पर फिर भी पार्टी में अधिकांश बार सीट के लिए कुर्मी और सवर्ण दावेदारों के बीच ही टक्कर हुआ करती थी।

माना जा रहा था कि सपा से शिवशंकर पटेल की टिकट होने के बाद इस बार भाजपा भी अपने प्रत्याशी का चेहरा बदल सकती है, लेकिन पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर आरके पर ही भरोसा जता कर सीट के समीकरण गड़बड़ा दिए हैं। वहीं आरके का टिकट होते ही होल्डिंग जंग में जुटे भाजपा के दावेदारों के चेहर जरूर मुरझा गए हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए 72 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की सूची को बीजेपी पार्टी ने सोशल मीडिया X पर साझा किया है।

72 सीटों का आबंटन

दिल्ली – 2
गुजरात – 7
हरियाणा 6
हिमाचल प्रदेश – 2
कर्नाटक – 20
मध्य प्रदेश – 5
महाराष्ट्र – 20
तेलंगाना – 6
त्रिपुरा – 1
उत्तराखंड – 2

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

राज्यों में उम्मीदवारों के कुछ नाम

मध्य प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार

बालाघाट – भारती पारधी
छिंदवाड़ा-विवेक ‘बंटी’ साहू
उज्जैन-अनिल फिरोजिया
धार-सावित्री ठाकुर
इंदौर – शंकर लालवानी

हरियाणा से भाजपा उम्मीदवार

अम्बाला – बंतो कटारिया
सिरसा -अशोक तंवर
करनाल-मनोहर लाल खटटर
भिवानी-महेंद्रगढ़-चौधरी धर्मबीर सिंह
गुड़गांव – राव इंद्रजीत सिंह यादव
फ़रीदाबाद-कृष्णपाल गुर्जर

दोनों सूचियों को मिलाकर भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अबतक कुल 267 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke