खबर लहरिया ताजा खबरें देवी की दमदार आवाज़ में सुनिए टॉप 5 गीत

देवी की दमदार आवाज़ में सुनिए टॉप 5 गीत

हैलो दोस्तों कैसे है आप सब ? मुझे उम्मीद है की आप सभी ठीक होंगे और अपने घर में सुरक्षित होंगे।  हर एपिसोड की तरह एक बार फिर से मैं हाजिर हु तो दोस्तों इस बार के इस शो में, और आज मैं लेकर आयी हूँ आप लोगों के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी गायिका देवी के कुछ मज़ेदार गाने।

एक अच्छे गाने में सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरने के लिए एक महिला गायक की आवश्यकता होती है जिसकी आवाज़ में मिठास घुली हो और जिसका गाना सुनते ही दिल पिघल सा जाये। कुछ ऐसा ही ख़ास और दमदार है देवी की गायकी, जिनकी आवाज़ लोगों का दिल जीत लेती है। भोजपुरी गायिका देवी का जन्म 10 अप्रैल को बिहार के छपरा में हुआ था l उन्हें बचपन से गाना गाने का बहुत शौक था। छपरा में कोई भी प्रोग्राम होता था तो उन्हें ज़रूर बुलाया जाता था और यहीं से उनकी रूचि गाना गाने की तरफ़ बढ़ी।

देवी ने भोजपरी संगीत इंडस्ट्री में अपना सफ़र शुरू किया 2003 में। उनका पहला एल्बम पुरबा बयार रिलीज होते ही मार्केट में छा गया। यह एल्बम हिट होने के बाद ही देवी ने भोजपुरी इंड्रस्ट्री में अपनी पहचान बना ली और वो तभी से वो एक भोजपुरी म्यूज़िक का एक जाना माना चेहरा बन गयीं। देवी ने भोजपुरी में हर तरह के गानों में अपनी सुहरीली आवाज दी है जैसे भक्ति, होली, सावन, इसके साथ ही उन्होंने कई विवाह गीत भी गाए हैं, और ये सभी गाने सुपर हिट रहे हैं तो चलिए सुनते है देवी के टॉप 5 भोजपुरी गाने।

5. पांचवे नंबर पर गाना है भोजपुरी गीत जोगन बन जाईब यह गाना भी सैड सांग है एल्बम का नाम है तोहर प्रितिया बहुत ही पॉपुलर गाना है इस गाने का व्यूज है 13,626 https://www.youtube.com/watch?v=QzOTK…

4. चौथे नंबर पर गाना है भोजपुरी देवी गीत माई के सिंगरवा करेले मालिनिया इस गाने में आप खुद ही देख रहे होंगे की कैसे मस्ती में हो कर देवी जी ने इस गाने को गा रही है गाने का व्यूज है 36,802 https://www.youtube.com/watch?v=xPkt8…

3. तीसरे नंबर पर गाना है वैसे तो देवी ने हर तरह के गाने को गायी है उसी तरह एक ये भी है विवाह गीत एल्बम मंगल गीत का आपन गलियाँ सजावा यह गाने आपको बिहार के अधिकतर शादी विवाह में सुनने को मिलेंगे बहुत ही पॉपुलर है इस गाना का व्यूज है 55,692 https://www.youtube.com/watch?v=jXgKA…

2. दूसरा नंबर पर गाना है देवी का सबसे यादगार और दर्दभरा पारिवारिक गाना घर का समाचार, यह गाना भी काफी सुपरहिट है गाने को देवी ने खुद ही गा का अपनी दमदार आवाज दी है इस गाने का व्यूज है 2,500,191 https://www.youtube.com/watch?v=9sHpG…

1. पहला नंबर पर गाना है एल्बम बहे के पुरवा बयारी का सजनवा सनेहिया, यह गाना भी बहुत ही सुपर हिट है lइस इस गाना में भी देवी जी की आवाज है गाना का व्यूज है 4,384,068 https://www.youtube.com/watch?v=yY2kU…

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)