खबर लहरिया जिला भोजपुरी पंच तड़का : छठ स्पेशल टॉप 5 गीत

भोजपुरी पंच तड़का : छठ स्पेशल टॉप 5 गीत

इन दिनों त्यौहारों की लाइन लगी हुई है। आने वाले 24 अक्टूबर को दीवाली है और उसके छठे दिन छठ महापर्व है जो यूपी, बिहार और झारखंड समेत उत्तरी भारत के कई प्रमुख प्रदेशों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

छठ महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा और 30 अक्टूबर को आरम्भ होगा। छठ महापर्व आने के कुछ दिनों पहले से ही भोजपुरी छठ गीतों की आवाज़े घर-घर से सुनाई देती है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों ने भी इस समय छठ महापर्व को लेकर अपने कई नए गाने रिलीज़ किये हैं जिसका आनंद लोग पुराने गानों के साथ उठा सकते हैं।

छठ को पहले सबसे ज़्यादा यूपी-बिहार के लोगों द्वारा ही मनाया जाता था लेकिन अब इस महापर्व की लोकप्रियता देश-विदेशों तक जा चुकी है। हर कोई बड़ी ही श्रद्धा से इस महापर्व के सारे नियमों को निभाते हुए इस पर्व को खुशी से मनाते हैं।

छठ के दिन छठी मैया के भोग के लिए महिलाएं घरों में ठेकुआ इत्यादि चीज़े बनाती है। छठ पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुआ ही होता है।

ये भी देखें – भोजपुरी पंच तड़का : विश्व के पहले ‘योग विश्वविद्यालय’ के बारे में जानें

चलिए अब सुनते हैं छठ लोकगीत

5. भोजपुरी सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू का गाना ‘दऊरा डगमगाई’ यूट्यूब पर रिलीज़ हो गया है। इस गाने में पीली साड़ी में अनिशा काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। वहीं, कल्लू सिर पर दऊरा लेकर छठ घाट की ओर जाते हुए नज़र आ रहे हैं। अनिशा कल्लू को बता रही हैं कि, “ए जी सुनी ना धीरे धीरे डाली पिया डेगवा।” गाने के बोल सुनते ही जुड़ाव महसूस होने लगता है। इस गाने को अभी तक 209,040 श्रोताओं द्वारा सुना जा चुका है।

 

4. ‘सज गईल छठी घाट‘, इस गाने को रितिका पांडे और उजाला उपाध्याय ने गाया है। गाने में छठ घाट को सजाने की बात कही जा रही है और वह नज़ारा देखते ही बनता है। इस गाने को अभी तक 852,665 दर्शकों द्वारा सुना जा चुका है।

 

3. ‘उगी हे सुरूज देव‘, छठ घाट पर जब तिवाईया अर्घ्य देती है तो उनका सबसे ज़्यादा ध्यान सूरज देवता की तरफ ही होता है और वो इंतज़ार करती है कि सूरज देवता जल्दी उगे और अर्घ्य देने के साथ सभी व्रत रखी महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। इस गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है व अभिषेक तिवारी ने इस गाने में अपना म्युज़िक दिया है। यूट्यूब पर यह गाना 1,122,839 बार सुना जा चुका है।

 

2. ‘कोपी कोपी बोलेली छठी मईया’, यह गाना भी अभी हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है। इस गाने में आप अनु दुबे को कुछ अलग अंदाज में देख रहे होंगे। इस गाने की ख़ास बात यह है कि छठ पर्व मे ठेकुआ बनाने के रिवाज़ होता है जोकि बहुत ही मत्वपूर्ण होता है। गाने में अनु दुबे सभी महिलाओं के साथ मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ बनाते नज़र आ रही हैं। दर्शकों ने भी इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है और व्यूज़ की तो बारिश हो रही है। श्रोताओं द्वारा इसे 3,664,939 बार सुना जा चुका है।

 

1. पवन सिंह का छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो’, यह गाना भी काफी बेहतरीन तरीके से गाया गया है। इसमें पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है और म्युज़िक दिया है छोटे बाबा ने। इसके व्यूज़ हैं 28,626,529.

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke