खबर लहरिया जवानी दीवानी शादी के मौसम में सुनें भोजपुरी विवाह के गीत

शादी के मौसम में सुनें भोजपुरी विवाह के गीत

हैलो दोस्तों भोजपुरी काउंट डाउन शो में एक बार फिर से बहुत-बहुत स्वागत है। जैसा की आप सभी को पता ही होगा कि हर एपिसोड में मैं लेकर आती हूँ भोजपुरी से जुड़े टॉप गाने तो उसी तरह एक बार फिर से हज़ैर हूँ।

शादी का सीज़न शुरू हो गया है और शादियों में अगर गाने न बजें, वो भी भोजपुरी गाने तब तो मज़ा ही नहीं आता। भोजपुरी संगीत ने शादियों में बजने वाले गानों से अपनी अलग ही पहचान बनाई है। इन गानों के बोल और इनपर होने वाला डांस महफ़िल में अलग ही माहौल जमा देता है।

तो आज के शो में, मैं लेकर आई हूँ भोजपुरी इंड्रस्ट्री की एक ऐसी गायिका जिन्होंने भोजपुरी विवाह गीतों के ज़रिये अपनी एक खास पहचान बनाई है। साल 2012-2013 से अब तक इन्होंने भोजपुरी विवाह गीत से लेकर भक्ति और कुछ बेहद सुपर भोजपुरी गीत गाकर भोजपुरी श्रोताओं का खास दिल जीत लिया है। जी हां,  हम बात कर रहे है मोहनी पांडये के बारे में। इन्हें इनके द्वारा गाये गए शादी गीतों के ज़रिये जाना जाता है।

इनका जन्म उतर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुआ था। इन्हे बचपन से गाना गाने का बहुत शौक था। शादी के अधिकतर गानो में इनकी आवाज़ सुनने को मिलती है।

मोहनी पांडये की ख़ास बात बता दें, शादी विवाह में हर तरह के रसम होते हैं। वह रसम के अनुसार हर तरह के गाने गाती हैं, जो शादी की रौनक को और बढ़ा देती है।

तो चलिए सुनते है आज के शो में मोहनी पांडये द्वारा भोजपुरी में गाये गए विवाह गीत।

5. पांचवे नंबर पर गाना है ‘हरदी हरदिया।’ पारंपरिक शुभ विवाह हल्दी गीत जो शादी में यह हल्दी का रस्म ख़ास होता है तभी इस गाने को गाया जाता है। इस गाने के व्यूज़ हैं  646,891 (6lakh)

 

4. चौथे नंबर पर गाना है मोहनी पांडये का ‘बहु लेले अईहा’, यह गाना बहुत सुपर हिट है। इस गाने को मोहनी पांडेय ने अपनी सुहरीली आवाज़ दी है। गाने के व्यूज़ हैं 809,946 (8lakh)

 

3. तीसरे नंबर पर गाना है मोहनी पांडये का सुपर हिट विवाह गीत ‘चमके दहेज़ के सामान’ मतलब की यूपी बिहार में लड़कियों को शादी में दहेज दिया जाता है। उस पर यह गाना बनाया गया है। इस गाने के व्यूज़ हैं 1,712,274 (1.7 million)

 

2. दूसरे नंबर पर गाना ‘ई मत जनिह समधी’, बिहार में हर शादी विवाह में इस गीत को गाना पसंद किया जाता है। इस गाने में मोहनी पांडये ने खुद ही गाकर अपनी आवाज़ दी है। गाने के व्यूज़ हैं  1,821,292

 

1. पहले नंबर का सुपरहिट विवाह गीत ‘बाबा बाबा पुकारे’ है। जब शादी में लड़की का सिंदूर दान होता है, यह गाना उस पर बनाया गया है। इस गाने के व्यूज़ हैं 7,809,035 (7 million)

 

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke