खबर लहरिया ताजा खबरें सुनिए सावन में भोजपुरी के टॉप गाने

सुनिए सावन में भोजपुरी के टॉप गाने

सावन की घटायें
बरखा बनके छाए
हरी-भरी धरती सुन्दर
सबके मन को लुभाए
इस मौसम को छोड़ कर
बहारे भला कहा जाये
सतरंगी समाओ से भला
पीछा कैसे छुड़ायें
प्यासी सुखी धरती पर
जान छिड़क सी जाये
सावन की घटायें
बरखा बनके छाए। 

सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है और इसे श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। शिवभक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इन्तजार रहता है और इस बार सावन की शुरुआत 25 जुलाई से हो रही है।

अगर हम सावन के गानों की बात करें तो बिना गानों के सावन अधूरा सा लगता है, सावन की शुरुआत होने के कुछ दिन पहले से ही भोजपुरी गानों की सोशल मिडिया यूट्यूब पर बरसात होने लगती है। वैसे तो भोजपुरी इंड्रस्ट्री में हर अवसर पर गाने सबसे पहले बनाये जाते हैं, इसी तरह इस बार भी भोजपुरी गानों ने सावन के महीने में धूम मचाई हुई है।

आज के शो में, मैं लेकर आई हु भोजपुरी के टॉप 5 गाने जो इस समय बहुत ही वायरल हो रहे है तो चलिए हमारे साथ आप भी इन गानों का लुत्फ़ उठाइए। 

5 पांचवे नंबर पर गाना है सावन में डीजे बंद होने न देंगे इस गाने का गाया है भास्कर पाण्डेय ने यह गाना इस समय तो यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है गाने का व्यूज है 4,847 https://www.youtube.com/watch?v=q1Ctf…

4 चौथे नंबर पर गाना है शिप्ली राज का नया सावन गीत कावरिया डोले, यह गाना भी किसी गाने से कम नहीं है इस गाने को खुद ही शिल्पी राज ने गा कर अपनी सुरीली आवाज दी है इस गाने का व्यूज है 73,418 https://www.youtube.com/watch?v=prYfa…

3 तीसरे नंबर पर गाना है बाराती भोला के जैबे रे सावन में, इस गाने को मिथिला भाषा में बनाया है इस गाने को गाया है एस सवारिया ने यह गाना भी बहुत ट्रेड कर रहा है गाने का व्यूज है 141,432 https://www.youtube.com/watch?v=_ygtN…

2 दूसरे नंबर पर गाना है अरविन्द्र अकेला कल्लू अपनी दमदार आवाज और गानों के लिए जाने जाते हैं. कम उम्र में ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनके हर गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अब एक नया सावन गीत भोजपुरी सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और अकांक्षा दुबे का एल्बम नागिन जी का बोलबम का गाना यह गाना इस समय सोशल मिडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है इस गाने को गाया है अरविन्द अकेला कल्लू और अंजलि भारती गाने का व्यूज है 629,445 https://www.youtube.com/watch?v=4oOY0…

1 पहले नंबर पर गाना है भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का सावन में गांजा मार के यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मिडिया पर धमाल मचाने लगा है गाने को खेसारी ने गाया है और इसके लिरिक्स को मुकेश यादव ने लिखा है इस गाने का व्यूज है 3,724,597 https://www.youtube.com/watch?v=2g6Yi…

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।