खबर लहरिया जवानी दीवानी भोजपुरी के लेटेस्ट 2022 के गानें सुनें

भोजपुरी के लेटेस्ट 2022 के गानें सुनें

भोजपुरी इंडस्ट्री में भोजपुरी गाने रिलीज़ होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री अपने आप में ही बहुत बड़ी इंडस्ट्री है। इसने अपना नाम देश-विदेश में भी कमाया है। आज मैं अपने ‘भोजपुरी पंच तड़का शो’ में भोजपुरी के कुछ लेटेस्ट और पॉपुलर गानों की टॉप-5 लिस्ट लेकर आयी हूँ, तो चलिए शुरू करते हैं इस गाने से हमारा आज का शो।

5. ‘मुलायम गलिया’, इस गाने को भोजपुरी सुपर स्टार समर सिंह और गायिका शिल्पी राज ने गाया है। आप वीडियो में देख पाएंगे कि समर सिंह ने किस मज़ेदार अंदाज़ में इस गाने को प्रस्तुत किया है। इस गाने के व्यूज़ हैं 2,993,401.

https://www.youtube.com/watch?v=0-GiQg2ST2c

4. भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल का सुपरहिट गाना ‘नथिया’, इस गाने को खेसारी लाल ने अपनी दमदार आवाज़ दी है। इस गाने को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है और प्रियांशु सिंह म्युज़िक डायरेकटर हैं। इस गाने को यूट्यब पर 3,241,894 लोगों द्वारा सुना जा चुका है।

3. ‘बरतिया कमर ताकता’, यह गाना एक एल्बम सॉन्ग है जिसे नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने गाया और आर्या शर्मा ने इस गाने में अपना म्युज़िक दिया है। यह गाना इस समय काफ़ी वायरल हो रहा है। इसे गाने को अभी तक 6,039,567 दर्शकों द्वारा सुना जा चुका है।

 

2. सावन का महीना चल रहा है। ऐसा हो ही नहीं सकता की भोजपुरी में सावन का कोई नया गाना न बजे। पवन सिंह की आवाज़ में सावन स्पेशल भोजपुरी गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’, इस गाने में आप खुद ही देख रहे होंगे कि कैसे पवन सिंह भक्ति में डूबे हुए हैं। इस गाने को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस गाने के व्यूज़ हैं 14,761,825.

 

1. ‘दिहला दरदिया’, यह एक एल्बम गाना है। भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक खेसारी लाल और नेहा राज ने गाना को गाया है। इस पॉपुलर गाने के व्यूज़ हैं 33,574,255.