खबर लहरिया ताजा खबरें ललितपुर में लोगों को आरसीसी रोड ना होने से क्या आ रहीं है दिक्कते?

ललितपुर में लोगों को आरसीसी रोड ना होने से क्या आ रहीं है दिक्कते?

ललितपुर में लोगों को आरसीसी रोड ना होने से क्या आ रहीं है दिक्कते? | जिला ललितपुर ,ब्लाक महरौनी ,गांव दरौना  के लोगों ने आज तक नही देखा सी सी रोड। ये ना होने के कारण बहुत सी दिक्कत आ रही : साधन नही निकल पा रहे है , बारिश में लोग भी नही निकल पा रहे है, अभी भी गाडी गिर रही है। ”  पुरे गांव का यही रास्ता है सभी लोग यही से निरलते है और इस मुहल्ला मे एक सौ पचास परिवार रहते है और गांव का रास्ता है तो वहा गली सकरी है इस लिये बडे़ छोटे सभी साधन यही से निकलते है।  प्रधान जब  वोट मागने आये थे ,तब कह रहे थे की करवा देगे सही और जीत गये।  उसके  बाद देखने तक नही आये और हम लोगों ने अभी तक कोई सिकायत नही की है और अब तो जो प्रधान के बोट मागने आयेगे तो कहेगे की सी सी रोड का होना चाहिये। यह सी सी रोड पांच साल पहले मजूूर हो गया था पर आज तक कुछ नही हुआ है।  हम लोगों को इस सी सी की समस्या हल की जाये यही चाहते है हम लोग।