खबर लहरिया ग्रामीण स्वास्थ्य ललितपुर: 400 की आबादी में एक भी ठीक हैंडपंप नहीं

ललितपुर: 400 की आबादी में एक भी ठीक हैंडपंप नहीं

जिला ललितपुर ब्लॉक बार गाँव तालाबपुरा में लगभग तीन महीनों से हैंडपंप खराब है। जिसकी वजह से लोगों को पानी की समस्या हो रही है। गाँव की आबादी लगभग 400 लोगों की है। सरकार द्वारा यहां तीन हैंडपंप लगवाए गए थे। जिनमें से दो हैंडपंपों से खारा पानी आता है। जिससे मीठा पानी आता है, वह हैंडपंप खराब है। कई बार लोगों ने खराब हैंडपंप सही भी करवाने की कोशिश की। लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। प्रधान से कहो या सचिव से, बस हर जगह से आश्वाशन मिलता है। लेकिन कार्यवाही नहीं होती।

लोगों का कहना है कि वह दूसरों के मोटर से पानी भरते हैं। अगर बिजली नहीं होती तो उन्हें 1 किलोमीटर किलोमीटर चलकर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। उनकी यही मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का निवारण हो।

इस मामले में ब्लॉक बार के सचिव अमित सिंह से फोन पर बात हुई है। इनका कहना है कि उन तक कोई शिकायत नहीं आई है। वह खुद जा कर मौके पर देखेंगे यदि कोई समस्या होगी तो जल्द से जल्द हैंडपंप सुधारा जायेगा।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।