खबर लहरिया खेती ललितपुर : उड़द की फसल हुई नष्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

ललितपुर : उड़द की फसल हुई नष्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

जिला ललितपुर के गाँव बंदपुरा के सभी किसानों की उड़द की फसल नष्ट हो गयी है। किसान परेशान है। यह ऐसा समय है जब सभी किसान उड़द की फसल बोते हैं। किसानों का कहना है कि कई सालों से उड़द, मूंगफली, सोयाबीन आदि की फसलें नहीं हो पा रही हैं। पिछले साल लगातार 20 दिन बारिश ही नहीं रुकी जिसकी वजह से वह खेत में बीज ही नहीं बो पाए।

ये भी देखें – बुंदेलखंड : ‘कजलिया’ नई फसल की उन्नति का प्रतीक

Lalitpur news, Urad crop destroyed, farmers worried

                                                       नष्ट हुई उड़द की फसल

इस साल किसानों ने बारिश के पहले ही बीज बो दिए थे कि शायद बाद में बारिश हो जाए लेकिन बारिश नहीं हुई। अब किसान भुखमरी के कगार पर है।

ये भी देखें – 

दीमक है फसलों के लिए फायदेमंद, मृत पौधों को सेंस करने की है क्षमता