खबर लहरिया चुनाव विशेष ललितपुर: विधानसभा चुनाव 2022 में, क्या बदलेगी बयार

ललितपुर: विधानसभा चुनाव 2022 में, क्या बदलेगी बयार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी पार्टियों और मतदाता में अंदर ही अंदर खूब चल रही है। इस अंदर की बात को हम जानने पहुंचे जिला ललितपुर के गांव छिल्ला। यहां के लोगों ने बताया कि उनके गांव में मुख्य चारों पार्टियों को सपोर्ट करने वाले मतदाता हैं लेकिन वह लोग भाजपा पार्टी के समर्थक हैं।

इस विषय पर महिलाओं से भी बात की। महिलाओं ने ऑफ कैमरे बताया कि जब बसपा की सरकार थी तो उनको पेंशन भी मिलती थी। सबसे बड़ी बात यह कि लड़कियों और महिलाएं घर से बाहर निकलने पर बेखौफ़ रहती थी। कानून बहुत कड़ा था। इतना नहीं सोचना पड़ता था जितना कि आज डर डर के निकलना पड़ता है। सपा की सरकार में हमारे बच्चे बहुत खुश थे। बच्चों की पढ़ाई पर सपा सरकार का खास ख्याल था। इस बार देखिए कौन बनता है मुख्यमंत्री। वैसे बदलाव होना बहुत जरूरी है।

अब कांग्रेस को आना चाहिए। जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे तब मंहगाई बहुत कम थी उस समय के हिसाब से जितनी कि इस समय है।

अंत में उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जिस पार्टी की आए पार्टी से कोई मतलब नहीं। बस नेता अच्छा और हर मुद्दे पर काम करने वाला हो जो लोगों के हिट में हो। हम तो चाहेंगे कि वह नेता महिलाओं के मुद्दे और उनके उत्थान के लिए जमीन स्तर पर काम करे।

ये भी देखें :

विधानसभा चुनाव कि तैयारी, पड़ेगी किस पर भारी ? राजनीति,रस,राय