खबर लहरिया Blog गर्मियों में तरबूज़ खाने के फ़ायदे व नुकसान जानें

गर्मियों में तरबूज़ खाने के फ़ायदे व नुकसान जानें

गर्मियों में तरबूज़ के खाने के अपने फायदे व अगर ज़्यादा खा लें तो उतने ही नुकसान भी होते हैं।

                                                                                                                                                साभार – आज तक

गर्मियों के मौसम से ज़्यादा लोगों को इस मौसम में मिलने वाले फलों का ज़्यादा इंतज़ार रहता है। गर्मियों में जो फल कुछ ज़्यादा ही लज़ीज़ लगता है, उसमें से एक फल है तरबूज़। आह! लाल-लाल तरबूज़। ठंडा-ठंडा तरबूज़ खाने से शरीर तरो-ताज़ा होता ही है साथ ही शरीर को ज़रुरत के अनुसार पानी भी मिल जाता है जो गर्मियों के मौसम में बेहद ज़रूरी है।

कई शहर ऐसे भी हैं जहां तरबूज़ आपको बारहों महीने खाने को मिलेंगे। इस समस यूपी के बाँदा जिले में भी बाज़ारों में काफ़ी तरबूज़ देखने को मिल रहे हैं। तरबूज़ खाते तो सब हैं। चलिए तरबूज़ के स्वाद के साथ इसके कुछ फायदों के बारे में भी जाना जाए।

ये भी देखें – बुंदेलखंड : त्योहार और उनसे जुड़े व्यंजन

गर्मियों में तरबूज़ खाने के फ़ायदे

– लू से बचाता है।

गर्मियों मे सबसे ज़्यादा समस्या लू की रहती है। लू लगने से शरीर मे डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी की समस्या हो जाती है।

– तरबूज़ शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है यानी शरीर के तापमान को संतुलित करने का काम करता है। इसके आलावा यह शरीर को पोषक तत्व देने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

– गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से डायरिया और गैस जैसी परेशानी होने की संभावना कम होती है।
– यह पाचनक्रिया में भी लाभदायक होता है।
– दिल को मज़बूत रखता है।
– बैड कोलेस्ट्रॉल (वसा) को भी कम करता है।
– इसे खाने से कब्ज़ की भी समस्या नहीं होती।

ये भी देखें – जानिये बुंदेलखंड के मशहूर व्यंजनों के बारे में

वज़न को कम करता है तरबूज

आपको बता दूँ, तरबूज में बहुत ही कम कैलोरी होती है। ये बहुत ही लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। 100 ग्राम तरबूज में सिर्फ 30 ग्राम कैलोरी ही होती है। इसमें करीब 1 मिलीग्राम सोडियम, कार्बोहाइड्रेट 8 ग्राम, फाइबर 0.4 ग्राम, शुगर 6 ग्राम, विटामिन ए 11 फीसदी, विटामिन सी 13 फीसदी, प्रोटीन 0.6 ग्राम पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपको हाइड्रेट रखने का काम करते हैं।

किडनी स्टोन में है फायदेमंद

जिन लोगों को किडनी में स्टोन की समस्या है यानी पथरी है तो उन्हें तरबूज़ खूब खाना चाहिए। तरबूज में पानी की ज़्यादा मात्रा होती है और ये आपकी किडनी को भी डिटॉक्स (ज़हरीले पदार्थ को निकालना) करने में मदद करता है।

आंखों और दिमाग के लिए भी ज़रूरी है तरबूज

विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर तरबूज़ आपके इम्यून सिस्टम यानी पांचन तन्त्र को मज़बूत बनाता है। इसके अलावा ये आपकी आंखों के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है।

तरबूज़ खाने से पेट भी ठंडा और दिमाग शांत रहता है। अगर आप इसके बीज को पीस कर माथे पर लगाते हैं तो सिरदर्द भी ठीक हो जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्त चाप) को करता है काबू

जिन लोगों को हाई बीपी यानी उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें तरबूज़ का सेवन ज़रूर करना चाहिए। तरबूज में बहुत कम मात्रा में सोडियम होता है और ये काफी ठंडा भी होता है।

ये भी देखें –  बिहार का तेलहर कुंड, यहाँ हरियाली भी है और सुकून भी

तरबूज खाने के बाद बरतें ये सावधानियां

– तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ही ज्यादा है, ऐसे में इसे खाने के तुरंत बाद पानी न पीएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको हैजा की बीमारी हो सकती है।

– खाली पेट में तरबूज न खाएं, क्योंकि ये आपके पेट में पित्त संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है

– प्रेग्नेंसी (गर्भवती) के दौरान तरबूज न खाएं। ये काफी भारी होता है जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी में हाजमे से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।’

– तरबूज में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। अगर ज़्यादा तरबूज़ खाया जाये तो यह आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है।

ये भी देखें – बिहार की सोन भंडार गुफा के पीछे क्या है रहस्यमयी कहानी? आइए जानते हैं

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke