खबर लहरिया खाना खज़ाना मध्य प्रदेश : ठंड शुरू होते ही बनने लगी उड़द दाल की मज़ेदार बरी

मध्य प्रदेश : ठंड शुरू होते ही बनने लगी उड़द दाल की मज़ेदार बरी

किसी भी रस वालीं सब्ज़ियों में दाल की बरी डाल दी जाए तो उसका स्वाद और बढ़ जाता है। मध्य प्रदेश के जिला सिवनी के देवरी कला गांव में लोग भूरा कुमड़ा और उड़द की दाल की बरी बनाते हैं।यहाँ के लोगों का कहना हैं कि यहाँ पर हर हर में हर साल ठण्ड के महीने में दाल की बरी बनाई जाती है। पूरा परिवार मिलकर बरी बनता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लोग काफी मात्रा में बरी बनाते हैं। कुछ लोग तो 10 किलो तक की बरी बना कर रख लेते हैं और फिर उसे लंबे समय तक आराम से खाते हैं।

Know about madhya pradesh famous Urad Dal Bari

                                     उड़द दाल की बरी की तैयारी करते हुए लोग

ये भी देखें – सिवनी : जानें कैसे बनते हैं मक्के के बरे?

Know about madhya pradesh famous Urad Dal Bari

                                              उड़द दाल की बरी बनाते हुए लोग

इन स्वादिष्ट बरी के फ़ायदे भी हैं। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है, इसलिए इसे ज़्यादातर ठंड में खाया जाता है। बरी को दाल में व रस (तरी) वाली सब्ज़ियों में भी डाल कर बनाया जाता है।

ये भी देखें – मूंग दाल के मुँगौड़े | Moong Daal ke Mgaude

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke