खबर लहरिया क्षेत्रीय इतिहास पटना : पटना आए और गोलघर नहीं देखा तो क्या देखा

पटना : पटना आए और गोलघर नहीं देखा तो क्या देखा

बिहार राज्य को आमतौर पर पर्यटन स्थलों के रूप में नहीं गिना जाता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यहां मशहूर दर्शनीय स्थल नहीं है। आज हम आपको बिहार में स्थित गोलघर के बारे में बताने जा रहे हैं जो की पर्यटकों में काफ़ी मशहूर है। इसके प्रसिद्ध होने की क्या वजह है यह तो आपको यह आर्टिकल पढ़ने के बाद पता चल ही जायेगा।

know about famous place of patna, gol ghar 

                                            पटना का गोलघर ( फोटो – खबर लहरिया )

गोलघर बिहार राज्य की राजधानी पटना शहर में स्थित है। इसे ‘पटना का गोलघर’ के नाम से भी जाना जाता है। यह पटना के पश्चिमी किनारे पर गांधी मैदान के पास स्थित है। इस गोलघर को अंग्रेज़ों द्वारा 1770 में पटना में आए भयंकर अकाल के बाद 1,37,000 टन अनाज भंडारण के लिए बनाया गया था। आज यह ऐतिहासिक इमारत एक पर्यटन स्थल बन गयी है।

ये भी पढ़ें – बिहार : गोलघर का इतिहास और इसके गोलाकार होने की क्या है वजह ?

गोलघर की गोलाकार इमारत अपनी ख़ास आकृति के लिए प्रसिद्ध है। इसके चारों तरफ घुमावदार 145 सीढ़िया बनी हुई है, जिसके सहारे यहां आने वाले पर्यटक नीचे से इसके ऊपरी सिरे तक जा सकते हैं। ऊपर चढ़कर पास ही बहने वाली गंगा नदी का दिल थामने वाला नज़ारा यहां से देखने को मिलता है। इस इमारत की ऊंचाई 29 मीटर (96 फीट) हैं, जबकि इसका आकार 125 मीटर है।

टिकट – 10 रूपये है।

खुलने का समय – रोज़ाना सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक। यह सोमवार को बंद रहता है।

गोलघर का पता : Opp.-Govt. Girls High school, Ashok Rajpath, Patna, Bihar 800001

ये भी देखें – 

बिहार के “शेरगढ़ किला” में हैं सैकड़ों सुरंगें और तहखानें

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke