खबर लहरिया खेल खेलों को बढ़ावा देने के लिए की गयी ‘खेलो बनारस’ की पहल

खेलों को बढ़ावा देने के लिए की गयी ‘खेलो बनारस’ की पहल

जिला वाराणसी में खेल को आगे बढ़ाने के लिए ‘खेलो बनारस’ की पहल की गयी है। यह ग्राम पंचायत स्तर से चालू हो कर ब्लॉक स्तर तक जाएगा। आज चोलापुर ब्लॉक के मुनारी फील्ड में जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय है वहां खेलो बनारस का आयोजन किया गया है।

यहां के बच्चों का कहना है कि उन्हें पहले खेल में रुचि नहीं थी। जो पढ़े-लिखे और समझदार लोग होते थे वही खेल में रुचि रखते थे। लेकिन ‘खेलो बनारस’ के शुरू होने से अरुण गांव के छात्रों में अलग उत्साह नज़र आ रहा है। पहले ग्राम पंचायत स्तर पर खेल हुआ फिर ब्लॉक स्तर और और फाइनल जिला स्तर पर होगा। जो जीतेगा उसे प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी देखें – खेल में होने वाली बुराई की गहराई है रश्मि रॉकेट। आओ थोड़ा फ़िल्मी हो जाएँ

खेल को लेकर रोशनी का कहना है कि वह कई अवार्ड जीत चुकी हैं। कुछ बच्चों का कहना है कि खेल प्रतियोगिता को देखकर उनके मन मे भी इच्छा जागी है।

स्कूल के अध्यापकों का कहना है कि पहले तो जगह-जगह सिर्फ लड़के जाते थे। लड़कियों को मौका नहीं मिलता था। खेल से बच्चों पर बहुत प्रभाव पड़ा है। हर ग्राम के बच्चों ने खेल में भाग लिया है।

ये भी देखें – जानिये बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा ‘महाबुलिया’ खेल के बारे में

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)