खबर लहरिया छतरपुर पढ़ाई के साथ नौकरी का सपना होगा पूरा, 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू! | Chhatarpur Jobs

पढ़ाई के साथ नौकरी का सपना होगा पूरा, 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू! | Chhatarpur Jobs

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के लिए एक खास पहल की गई है। जिसके लिए
जिले के ऑडिटोरियम में 24 मार्च 2026 को एक विशेष सेमिनार का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

इस सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को यह समझाना था कि पढ़ाई के साथ-साथ वे किस तरह नौकरी कर अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।
अब इस पहल के तहत छात्र-छात्राएं 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक अपने-अपने कॉलेज में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को अपना आधार कार्ड और मार्कशीट साथ ले जानी होगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 अप्रैल को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, और जो अभ्यर्थी इसमें सफल होंगे, उन्हें अच्छे संसथान में पढाई के साथ कंपनी में नौकरी का भी अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *