खबर लहरिया Blog India Women vs Sri Lanka Women 2nd T20I : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, इस सीरीज में भारत की लगातार दूसरी जीत 

India Women vs Sri Lanka Women 2nd T20I : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, इस सीरीज में भारत की लगातार दूसरी जीत 

भारत महिला (IND-W) बनाम श्रीलंका महिला (SL-W) पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 11.5 ओवरों में ही लक्ष्य पा लिया। यह मैच कल मंगलवार 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को जीतने में मुख्य भूमिका शेफाली वर्मा की रही जिन्होंने 34 गेंदों में 69 रन बनाए।

Indian Cricket Team

भारत महिला (IND-W) बनाम श्रीलंका महिला (SL-W) टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो साभार : BCCI Women)

भारत महिला (IND-W) बनाम श्रीलंका महिला (SL-W) के बीच चल रहे T20I सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही महिलाओं ने मैदान पर रंग जमा दिया। भारतीय टी20 कप्तान हरमाप्रीत कौर ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का विकल्प चुना।

भारतीय महिला की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम की तरफ से श्री चरानी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए वहीं स्नेह राणा ने 11 रन देकर 1 विकेट, क्रांति गौड़ ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 9 विकेट पर 128 रन पर रोक दिया। नीचे दिए गए टेबल में आप भारतीय गेंदबाज के ओवर, रन और विकेट देख सकते हैं।

भारतीय महिला की शानदार बल्लेबाजी

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में लड़खड़ाती हुई दिखी क्योंकि भारत का पहला विकेट स्मृति मंदाना के रूप में 29 रन पर गिरा। इसके बाद शेफाली और जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत को मजबूत नींव दी और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 28 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की। भारत ने 11.5 ओवरों में पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।
आपको बता दें कि भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला के टी20 सीरीज के पहले मैच में भी भारत ने श्रीलंका के 121/6 के स्कोर को 14.4 ओवरों में ही जीत लिया था।

शेफाली वर्मा बनी प्लयेर ऑफ़ द मैच

भारतीय खिलाड़ी शेफाली वर्मा की तेज बल्लेबाजी ने भारत को जल्दी ही जीत दिला दी। उन्होंने 34 गेंदों में 69 रन बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच (Player Of The Match) भी मिला।

शैफाली वर्मा का अर्धशतक पूरा होने पर बल्ले को हवा में उठाती हुई (फोटो साभार : बीसीसीआई)

शेफाली वर्मा ने आईसीसीआई वर्ल्ड कप 2025 में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी जिसकी वजह से शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला T20I सीरीज मैच शेड्यूल (Schedule)

भारत महिला (IND-W) बनाम श्रीलंका महिला (SL-W) के बीच यह सीरीज 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेली जाएगी। को शुरू हुई थी। इस सीरीज का पहला और दूसरा मैच भारत ने जीता। बाकी के मैचों की जानकारी नीचे दी गई है।
यह सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारत महिला (IND-W) बनाम श्रीलंका महिला (SL-W) T20I सीरीज के लिए टीम

श्रीलंका : चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, विशमी गुणरथने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), इनोका राणावीरा, मल्की मदार, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी
भारत : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी

भारत महिला (IND-W) बनाम श्रीलंका महिला (SL-W) T20I सीरीज लाइव कहां देखें

आप इन मैचों को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke