भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच वनडे सीरीज (ODI series) का पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने कल 27 सितम्बर 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत तीनों मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया। इस मैच में सबसे एहम भूमिका विराट कोहली और शुभमन गिल की रही।
India vs West Indies, 1st ODI Highlight (हाईलाइट)
भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले वनडे मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए।वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 12 चौके लगाए। उनके अलावा जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दी। अमीर जांगू ने भी 38 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
भारत की गेंदबाजी
भारत की तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए। इसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दो विकेट लिए।
शुभमन गिल और विराट कोहली की साझेदारी
भारत के सामने वेस्टइंडीज ने जीत के लिए 296 रन के लक्ष्य को सामने रखा। इसका पीछा करते हुए भारतीय के रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 74 रन की साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की। इसके बाद गिल और विराट कोहली ने 151 रन की साझेदारी करके मैच को भारत की पकड़ में कर दिया।
कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाया। यह उनका 10वां वनडे शतक रहा। वहीं विराट कोहली 139 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली की पारी ने भारत की जीत को और आसान बना दिया। भारत ने केवल 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 300 रन बना लिए और यह मैच विराट ने अंत में छक्का मार कर जीत लिया।
विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। विराट ने इस बार अपने करियर का 55वां ODI शतक बनाया और इस फ़ॉर्मैट में अपनी सातवीं सबसे अच्छी पारी खेली है। कोहली ODI क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले इतिहास के दूसरे बैट्समैन बन गए, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर 18426 ने यह मुकाम हासिल किया था।
भारत बनाम वेस्टइंडीज (India vs West Indies) का दूसरा मैच (2nd ODI) कब और कहाँ
अब भारत का दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम (ACA Stadium) में खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। अब देखना यह होगा कि क्या भारत की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी दूसरे वनडे में भी देखने को मिलेगी?
आप इस मैच का लाइव हॉट स्टार एप या वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। भारत बनाम वेस्ट इंडीज के बीच होने वाले सभी मैचों की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’


