खबर लहरिया Blog India vs New Zealand T20 Series : भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू, मैच कब और कहां? जानें

India vs New Zealand T20 Series : भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू, मैच कब और कहां? जानें

भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज बुधवार 21 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। इसका पहला मैच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा। इस सीरीज का आखिरी मैच 31 जनवरी 2026 को होगा। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम 7 फ़रवरी से शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) खेलगी।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और न्यूजीलैंड कप्तान मिशेल सैंटनर (फोटो साभार : ICC

भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) टी20 सीरीज (T20I series) से पहले हाल ही में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुई तीन मैचों की हुई वनडे सीरीज (ODI series) में भारत को 2-1 से हार मिली थी। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है टी20 (T20) सीरीज में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव होंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड (T20I series) के लिए टीम (Squad)

भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20I), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव , वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई ।

आप आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) कब और कहाँ होंगें इसकी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

T20 World Cup 2026 tickets : आईसीसी टी20 विश्व कप मैचों की टिकट ऑनलाइन कहां से खरीदें? जानें

न्यूजीलैंड टीम : मिशेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिशेल , ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, इश सोडी, जैक फाउल्क्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क।

भारत बनाम न्यूजीलैंड (T20I series) शेड्यूल (Schedule)

ये सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

वनडे और टी20 सीरीज लाइव कहां देखें

आप इन मैचों को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *