खबर लहरिया Blog India vs Namibia T20 World Cup 2026: आज भारत बनाम नामीबिया का मैच, अभिषेक शर्मा की जगह खेल सकते हैं संजू सैमसन

India vs Namibia T20 World Cup 2026: आज भारत बनाम नामीबिया का मैच, अभिषेक शर्मा की जगह खेल सकते हैं संजू सैमसन

टी20 विश्व कप 2026 में आज 12 फरवरी को भारत का मुकाबला नामीबिया (India vs Namibia) से है। यह मैच आज शाम 7 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से आज के मैच में वह खेलेंगे की नहीं ये अभी साफ नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी जगह संजू सैमसन ले सकते हैं।

भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव और नाम्बिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की तस्वीर (फोटो साभार: आईसीसी)

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत का पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए (USA) से था। इस मैच में भारत ने यूएसए (USA) 29 रनों से हराकर जीत हासिल की थी। अब आज भारत का दूसरा मैच नामीबिया से है। लेकिन इस मैच में उतरने से पहले ही भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह का स्वास्थ्य खराब रहा। जसप्रीत बुमराह को बुखार होने की वजह से वह अमेरिका के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह मोहम्मद सिराज ने मैच खेला था। इस बार बुमराह की वापसी की उम्मीद की जा रही है।

अभिषेक शर्मा की जगह खेल सकते हैं संजू सैमसन

अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक की हालत अब सुधर रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वो आज के (IND vs NAM) मैच में खेलेंगे या नहीं। यह फैसला मैच के दिन फिटनेस के आधार पर लिया जाएगा। यदि वह नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह संजू सैमसन यह मैच खेलेंगे।

संजू सेमसन का पिछले मैचों में प्रदर्शन खराब

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन की बल्लेबाजी खराब रही। उन्होंने कई मैचों में कम रन बनाए और जल्दी ही ऑउट हो गए।

चोट की वजह से ईशान किशन का नाम भी स्पष्ट नहीं

11 फरवरी 2026 को अभ्यास के दौरान ईशान किशन को तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद से बाएँ पैर के अंगूठे पर चोट लगी। चोट लगने के बाद वह थोड़ी देर दर्द में दिखे और नेट से बाहर भी आए थे। ईशान किशन आज के मैच में खेलेंगे की नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। टीम इंडिया प्रबंधन उनकी फिटनेस और चिकित्सीय जाँच के आधार पर अंतिम निर्णय मैच से पहले करेगा।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों ही भारतीय टीम में ओपनिंग बल्लेबाज है। यदि दोनों ही इस मैच में नहीं खेलेंगे तो, आखिर बल्लेबाजी के लिए वो दो नाम कौन से होंगे जो बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे?

ये भी देखें – India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच सुनिश्चित, 15 फरवरी को होगा मैच

नामीबिया को पहले मैच में मिली थी हार

नामीबिया ने इस विश्व कप में पहला ग्रुप मैच 10 फरवरी 2026 को नीदरलैंड (Netherlands) के खिलाफ खेला। इस मैच में नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया था। आज भारत के साथ दूसरा मैच होगा।

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन/अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या , शिवम दुबे , अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह , जसप्रित बुमरा

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (सी), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (डब्ल्यूके), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो

T20 World Cup 2026 पॉइंट्स टेबल

अब तक हुए मैचों में टीम द्वारा खेले गए मैच, जीते हुए मैच और हारे हुए मैच की पॉइंट्स टेबल आप नीचे देख सकते हैं।

 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke