खबर लहरिया Hindi India vs Japan T20I 2026: भारत-जापान के बीच पहली बार मैच, भारत ने 2 रनों से जीता मुकाबला

India vs Japan T20I 2026: भारत-जापान के बीच पहली बार मैच, भारत ने 2 रनों से जीता मुकाबला

भारत और जापान (India vs Japan) के बीच आज मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को मैच खेला जायेगा। पहली बार ये दोनों टीमें पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला जापान के सैनो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, तोचिगी प्रीफेक्चर में खेला जाएगा। यह एक मैच की T20 इंटरनेशनल (T20I) है। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9: 30 बजे शुरू होना था लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस समय पर नहीं हो सका।

भारत और जापान (India vs Japan) के बीच इससे पहले पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई मुकाबला नहीं हुआ है। इसलिए 22 सितंबर का मैच दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक है। ICC ने भी इसे दोनों देशों के बीच पहला पुरुष T20I मुकाबला बताया है। यह मैच भारत-जापान के बीच आधिकारिक और आपसी रिश्ते के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच खेलों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाली ‘Sport 75’ पहल की शुरुआत भी हो रही है।

भारत-जापान टी2o मैच हाइलाइट्स (India vs Japan T20I Highlights)

भारत और जापान (India vs Japan) के बीच मैच की शुरुआत देर से हुई। बारिश की वजह से दोनों टीमों को पांच-पांच ओवर खेलने के लिए दिए गए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। भारत 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन ही । इसके जवाब में जापान 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 30 रन ही बना पाई और यह मैच हार गई। इस मैच में भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज़्यादा रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए।

 

भारत-जापान टीम स्क्वाड (India vs Japan team squad)

जापान के खिलाफ भारत की अपडेटेड टीम में कुल 14 खिलाड़ी हैं। श्रेयस अय्यर कप्तान हैं, जबकि तिलक वर्मा उप कप्तान हैं। टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन विकेट कीपर के तौर पर शामिल हैं।

भारत की टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर और विप्रज निगम।

गौरतलब है कि वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण जापान T20I और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया गया है। वहीं हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को चुना गया है।

जापान की टीम में कौन-कौन?

जापान की टीम की कमान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे। वह जापान के सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम में विकेट कीपर के तौर पर वातारू मियाउची और एलेक्स शिराई-पैटमोर शामिल हैं।

जापान की टीम:

केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिन्ज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नैर्न, वातारू मियाउची, रियो साकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर, शोमा सुगाया-स्लेटर, डेकलन सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोटो तानियामा और लैचलान यामामोटो-लेक।

भारत बनाम जापान टी20 लाइव कहाँ देखें 

भारत बनाम जापान T20 मैच को भारत में लाइव आप टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही इसे आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

भारत और जापान (India vs Japan) दोनों ही 2026 एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि हाल ही में भारत की महिला क्रिकेट टीम का जापान के साथ मैच हो चुका है। यह मुकाबला 18 सितंबर 2026 को एशियन गेम्स के महिला T20I क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच यह पहला महिला T20Iअंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।

जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 57 रन बनाए, जिसे भारत ने सिर्फ 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यानी भारत और जापान की महिला टीमों के बीच अब तक 1 ही T20 मैच खेला गया है और उसमें भारत विजेता रहा।

भारत हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज 3-0 से जीतकर जापान पहुंचा है। अब उसकी नजर जापान के खिलाफ इस ऐतिहासिक एकमात्र T20I पर है।

इसके बाद भारत का मुकाबला वेस्ट इंडीज (India vs West Indies) से होगा। भारत बनाम वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI) और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितम्बर को होगा जबकि टी20 मैच का पहला मैच 6 अक्टूबर से खेला जाएगा।

India vs West Indies Series: भारत बनाम वेस्ट इंडीज सीरीज के लिए टी20 (T20I Squad) और वनडे टीम (ODI squad) की घोषणा, जानें कब और कहाँ होंगे मैच 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke