खबर लहरिया Hindi India vs England T20I Series: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का चौथा (4th T20I) मैच आज, सीरीज बचाने के लिए भारत को जीत जरूरी

India vs England T20I Series: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का चौथा (4th T20I) मैच आज, सीरीज बचाने के लिए भारत को जीत जरूरी

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को इंग्लैंड के ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा। सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी है। हार की स्थिति में भारत सीरीज नहीं जीत सकेगा।

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ (फोटो साभार: बीसीसीआई)

तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच का नतीजा बारिश के कारण नहीं निकल सका था जबकि दूसरे और तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। इसी वजह से चौथा मैच भारत के लिए अहम हो गया है। करारी हार के बाद अब सभी की नजरें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे मुकाबले पर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय खिलाड़ी अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दे पाते हैं या नहीं? 

भारत के सामने क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती?

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी को रोकना और पावरप्ले का बेहतर इस्तेमाल करना होगा। पिछले मैचों में भारतीय बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। वहीं गेंदबाज भी अहम मौकों पर रन रोकने में सफल नहीं रहे। अगर भारत को सीरीज में वापसी करनी है तो उसे हर तरह से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

क्या संजू सैमसन की होगी वापसी?

चौथे टी20 में संजू सैमसन की वापसी की संभावना जताई जा रही है हालांकि टीम प्रबंधन या बीसीसीआई की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तीसरे टी20 में संजू सैमसन को बाहर बैठाकर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 5 बॉल में 13 ही रन बनाकर ऑउट हो गए। 

India vs England 3rd T20I मैच हाइलाइट्स (Highlight)

तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201/7 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 70 और सैम करन ने 41 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 10 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जॉश टंग ने चार और जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 125 रन से अपने नाम किया।

 गेंदबाजी में भी भारत को लगातार विकेट निकालने में परेशानी हुई, जिसका फायदा इंग्लैंड ने उठाया। अब चौथे मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में मौका मिला था। उन्होंने 5 गेंदों में 13 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में चौथे मैच में टीम संयोजन को लेकर चर्चा तेज है।

अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पिछले मैच की गलतियों को किस तरह सुधारती है। सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करती है या इंग्लैंड अपनी बढ़त को और मजबूत बनाकर सीरीज अपने नाम करने की ओर एक और कदम बढ़ाता है।

भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजी में बड़ी साझेदारी बनाना और गेंदबाजी में शुरुआती विकेट हासिल करना होगी। वहीं इंग्लैंड लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा। ऐसे में चौथा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *