खबर लहरिया Blog India vs Afghanistan, Ireland and England Matches: भारत के साथ अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच ODI और T20 मैच कब और कहाँ, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

India vs Afghanistan, Ireland and England Matches: भारत के साथ अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच ODI और T20 मैच कब और कहाँ, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के एकमात्र टेस्ट मैच (One-off Test) में भारत ने शानदार 300 रनों से जीत दर्ज की। अब अफगानिस्तान का मुकाबला भारत से 13 जून 2026 को तीन दिवसीय वनडे सीरीज में होगा। इसके बाद भारत के साथ आगे अन्य अंतर्राष्ट्रीय टीम के साथ मैच होगा जिसमें आयरलैंड और इंग्लैंड शामिल है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर भारतीय टीम की तस्वीर (फोटो साभार: X/@ICC)

भारतीय टीम का अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मुकाबले से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम फ़िलहाल फॉर्म और जोश में हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 8 जून 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में आयोजित हुआ था। हालांकि यह टेस्ट मैच पांच दिनों का निर्धारित था, लेकिन टीम इंडिया ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मुकाबला सिर्फ तीन दिनों में ही समाप्त कर दिया। भारत ने पहली पारी में 564/8 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम दोनों पारियों में सिर्फ 152 और 112 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रन के विशाल अंतर से जीतकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

India vs Afghanistan ODI Series कब और कहाँ

भारत बनाम अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) की वनडे सीरीज शनिवार 13 जून से शुरू होगी। यह मैच नया चंडीगढ़ में दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा।

भारत बनाम अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) ODI Team India Squad

भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

भारत बनाम आयरलैंड (India Vs Ireland) T20 SERIES

इसके बाद भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज शुरू होगी। पहला मैच 26 जून 2026 को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दूसरा मैच 28 जून को इसी मैदान पर फिर से शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम आयरलैंड (India Vs Ireland) Team India Squad

श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा (वाइस सिंगर), वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, राजकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्ण, रवि बिश्नोई

इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। वैभव सिर्फ 15 साल के हैं और कम गेंदों में शतक और अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड (India Vs England) T20 Series

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज दोनों होंगी। यह अगले महीने जुलाई 2026 से शुरू होगी। टी20 मैच सीरीज में पांच मैच खेले जायँगे। पहला मैच 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में भारतीय समयानुसार 10 बजे शरू होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड (India Vs England) T20 Team India Squad

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिन्स यादव और युवा वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड के साथ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में लिया गया है।

भारत बनाम इंग्लैंड (India Vs England) ODI Series शेड्यूल (Schedule)

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीन दिवसीय वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। पहला मैच एडगबास्टन, बर्मिंघम भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जायेगा।

वनडे और टी20 सीरीज लाइव कहां देखें

आप इन मैचों को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *