खबर लहरिया चित्रकूट बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर अनिश्चितकालीन धरना, PM मोदी को लिखी चिट्ठी | Chitrakoot News

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर अनिश्चितकालीन धरना, PM मोदी को लिखी चिट्ठी | Chitrakoot News

चित्रकूट की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ़ शहीद स्मारक पार्क, कर्वी में विनोद केसरवानी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। धरने के ज़रिए उन्होंने इलाज की कमी, अव्यवस्थाओं और लचर स्वास्थ्य सिस्टम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चिट्ठी लिखी है। इस धरने में चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान भी शामिल हुए और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पतालों में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही ज़रूरी सुविधाएं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्टिंग-चीफ रिपोर्टर नाजनी रिजवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *