खबर लहरिया Blog IMD Weather Forecast 2024: 5 से 9 जुलाई तक जानें भारत के अलग-अलग राज्यों की मौसम अपडेट, ऑरेंज अलर्ट भी हुआ ज़ारी

IMD Weather Forecast 2024: 5 से 9 जुलाई तक जानें भारत के अलग-अलग राज्यों की मौसम अपडेट, ऑरेंज अलर्ट भी हुआ ज़ारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग की 5 जुलाई से 9 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार देशभर के कई राज्यों में अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मध्य-महाराष्ट्र,आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण व गोवा इत्यादि जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी ज़ारी किया गया है।

                                                                                  फोटो साभार – सोशल मीडिया

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग की 5 जुलाई से 9 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार देशभर के कई राज्यों में अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। अत्याधिक बारिश के साथ-साथ बिजली व तेज़ हवाओं के चलने का भी अनुमान लगाया गया है। अगर हम एक हफ्ते का मौसम का हाल देखें तो वह कुछ इस प्रकार होगा।

इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी

मध्य महाराष्ट्र में 04-08 जुलाई, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) वर्षा होने की अत्यधिक संभावना है। विभाग द्वारा यहां ऑरेंज अलर्ट भी ज़ारी किया गया है।

तटीय कर्नाटक में 04-07 जुलाई, 2024 MIS, के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहु बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की अधिक संभावना है।

कोंकण एवं गोवा में 04-06 जुलाई, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक में 04, 06 और 07 जुलाई, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की अत्यधिक संभावना है।

तटीय कर्नाटक में 04-07 जुलाई, 2024 MIS, के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहु बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है।

5 जुलाई 2024 को भारत का मौसम

आईएमडी की 5 जुलाई को ज़ारी रिपोर्ट के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक; छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा,जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, केरल एवं माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक।

गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र व बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

6 जुलाई 2024 को भारत का मौसम

उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, केरल और माहे में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की बात कही गई है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

7 जुलाई 2024 को भारत का मौसम

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थान व यनम, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

8 जुलाई 2024 को भारत का मौसम

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य में अलग-अलग स्थान, महाराष्ट्र, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश होने की आशंका है।

मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

9 जुलाई 2024 को भारत का मौसम

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की बात कही गई है।

समुद्र व पानी वाली इत्यादि जगहों पर आईएमडी ने चेतावनी ज़ारी करते हुए सभी मछुआरों को उन जगहों से दूर रहने के लिए कहा है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *