खबर लहरिया खेल स्वर्ण पदक जीत जिले का बढ़ाया मान

स्वर्ण पदक जीत जिले का बढ़ाया मान

जिला वाराणासी में चिरईगॉव विकास खण्ड के उमरहॉ गाव निवासी अधिवक्ता मुश्ताक अहमद ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया।जो कि कक्षा 5 से ही मुस्ताक अहमद खेलने का शौक था|

खेल एक शारीरिक क्रिया है, जिसके खेलने के तरीकों के अनुसार उसके अलग-अलग नाम होते हैं। खेल लगभग सभी बच्चों द्वारा पसंद किए जाते हैं, चाहे वे लड़की हो या लड़का। आमतौर पर, लोगों द्वारा खेलों के लाभ और महत्व के विषय में कई सारे तर्क दिए जाते हैं। और हाँ,  हरेक प्रकार का खेल शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। यह एक व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। नियमित रुप से खेल खेलना हमारे मानसिक कौशल के विकास में काफी सहायक होता है। यह एक व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार करता है। इसी प्रकार जिला वाराणसी के एक व्यक्ति जिन्हें बचपन से खेलने का बहुत शौक था |

कई बार दौड़ प्रतियोगिता मैं अव्वल हुए इनका सपना था कि यह गुदड़ी का लाल कभी ना कभी कामयाबी हासिल करेगा यही आस लगाए अपनी मेहनत करते गया फिर अवसर 2020 में मिल ही गया जिसमें कि हैमर थ्रो प्रतियोगिता 12/12/1/2020 में 35 वर्ष के लोगों का चयन हुआ था जिसमें मुस्ताक अहमद भी चुने गए थे और यह सफल हो गए ये प्रतियोगिता 11जनवरी 12 जनवरी को सोनभद्र जिले के ओवरा स्थित डाक्टर अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय उन्तीसवें मास्टर अथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैमर थ्रो में भाग लेकर मुश्ताक अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।भारत सरकार के खेलो इंडिया में दमखम दिखाएंगे साहिल और हर्ष

वही दुसरे दिन को भी उन्होनें आठ सौ मीटर की लम्बी दौड़ मे कॉस्य एवं पॉच किलोमीटर लम्बी दौड़ मे दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया था। रविवार को स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद स्टेडियम में यूपी अथलेटिक्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल सिंह वाराणसी के सचिव पीपी सिंह तथा अन्तर्राष्ट्रीय धाविका नीलू मिश्रा ने पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दो दिवसीय मास्टर्स अथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन पदक जीतने पर अधिवक्ता प्रभुनाराण पाण्डेय राहुल पाण्डेय बालकिशुन पटेल सुबीर शाहबाज अहमद गुलाब सिंह देवराज पटेल डा रामअवतार यादव सहित लगभग 50 के संख्या मे लोगों ने बधाई दी।