खबर लहरिया Blog कानपुर-एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

कानपुर-एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे आज 10 जुलाई की सुबह एनकाउंटर में ढेर हो गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कानपुर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘5 लाख के इनामी विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किये जाने के बाद पुलिस और एसटीएफ टीम आज 10 जुलाई को कानपुर नगर ला रही थी कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई विकास दुबे और पुलिसकर्मी घायल हो गएघायल विकास दुबे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज का दौरान विकास दुबे की मौत हो गई

 

भागने की कोशिश कर रहा था विकास दुबे

बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था विकास दुबे। उसने हथियार छीनने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल 9 जुलाई को ही उसको उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था।

 

कानपुर-एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

साभार: इंडिया टीवी


कैसे हुआ एनकाउंटर 

समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे को लेकर रवाना हुई गाड़ियों में सबसे आगे चल रही गाड़ी ने गुना के टोल प्लाजा के स्टॉपर पर तेजी से टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद पीछे काफिले में चल रही अन्य गाड़ियों ने तेजी से ब्रेक लगाए और सभी गाड़ियां असंतुलित होने लगी गाड़ी के पलटने के साथ ही विकास ने भागने की कोशिश शुरू कर दीउसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल निकाल ली और वहां से भागने की कोशिश करने लगा इसी दौरान पुलिस ने उसे मार गिराया  

 

अपराधी को मारकर अपराध को जिंदा बचाया गया

जहाँ एक तरफ लोग विकास दुबे को मारने को लेकर खुस हैं वहीं दूसरी तरफ कई लोग सवाल उठा रहे हैं की अगर उसे भागना ही था, तो उज्जैन में सरेंडर ही क्यों किया? उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते? विकास दुबे की मौत को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे कई नेताओं ने इसपर सवाल उठाए हैं।



सरकार पलटने से बचाई गई: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने पर कहा, ‘दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।’

 प्रियंका गांधी ने कहा :अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

 

कानून ने किया अपना काम: नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने पर कहा, ‘कानून ने अपना काम किया है। यह उन लोगों के लिए खेद और निराशा का विषय हो सकता है जिन्होंने विकास दुबे की कल गिरफ्तारी और आज मौत पर सवाल उठाए हैं। एमपी पुलिस ने अपना काम किया। उन्होंने उसे गिरफ्तार करके यूपी पुलिस को सौंप दिया।’

 

यह भी पढ़े :

कानपुर: बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग , 8 पुलिसकर्मी शहीद
कानपुर-विकास दुबे का करीबी अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया
कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार