खबर लहरिया Blog कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

vikas dubey arrested in ujjain

विकास दुबे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

कानपुर गोलीकांड का आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है

एनकाउंटर के सातवें दिन विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 5 लाख के इनामी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे पर आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही थी। यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार 9 जुलाई सुबह वह 8 बजे महाकाल मंदिर परिसर पहुंचा, वहां प्रसाद बेचने वाले एक दुकानदार को शक हुआ उसने मंदिर सिक्योरिटी को बताया जब पूजा करके वो बाहर निकला तो सिक्योरिटी वाले उसे लेकर आये आईडी दिखाने को कहा जो किसी और के नाम से बनी थी जब सिक्योरिटी ने ज्यादा पूछा तो वो मारपीट करने लगा थाने लेकर आये तो उसने कबूल कर लिया पुलिस को जैसे ही यह जानकारी मिली तो वह एक्शन में आ गई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया

मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

एक कहावत है की रस्सी टूट गई पर अकड़ नहीं गई वही हाल है आरोपी विकास दुबे का पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी विकास पर कोई असर नहीं दिखा वह उसी अकड़ से तनकर गाड़ी तक पहुंचा। गाड़ी के पास आकर जब पुलिस ने उसे पकड़कर अंदर बैठाने का प्रयास किया तो विकास दुबे जोर से चिल्लाया, “‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला….”

कानपुर गोलीकांड में शहीद हुए थे आठ पुलिसकर्मी

विकास दुबे पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके आदमियों ने हमला कर दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद से विकास दुबे फरार था और यूपी पुलिस उसको ढूंढने में लगी थी।

विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी मध्य प्रदेश पुलिस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है। मध्य प्रदेश पुलिस अब विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

उज्जैन पुलिस को बधाई

अपराधी विकास दुबे के पकडे जाने पर लोग बधाई दे रहे हैं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा हमारी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी 

यह भी पढ़े :

कानपुर: बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग , 8 पुलिसकर्मी शहीद
कानपुर-विकास दुबे का करीबी अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया