खबर लहरिया ताजा खबरें कृषि कानून बिल वापस लेने के लिए किसानों का धरना प्रदर्शन ज़ारी, आज भारत बंद

कृषि कानून बिल वापस लेने के लिए किसानों का धरना प्रदर्शन ज़ारी, आज भारत बंद

आज 8 दिसंबर 2020 को किसानों द्वारा तीन कृषि बिल को वापस लेने की मांग करते हुए,पूरे देश मे भारत बंद किया गया है। जिसमे किसानों को लोगों के साथ कई नामी पार्टियों और मंत्रियों का भी साथ मिला है। यूपी के जिला ललितपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में ललितपुर चैराहे पर लगभग 2 घण्टों तक जाम लगाया गया और सामाधान की मांग की गयी।

ये भी पढ़े : बुन्देलखण्ड: कृषि अध्यादेश बिल को लेकर किसानों में आक्रोश, हो रहे प्रदर्शन

बांदा के मंडल उपाध्यक्ष बलराम तिवारी ने भी भारत बंद में किसानों का साथ दिया और अशोक लाट चैराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। वाराणसी जिले के शास्त्री घाट पर समाजवादी पार्टी सहित हृदयपुर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने भी भारत बंद का समर्थन करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में जिलामुख्यालय वाराणासी से शास्त्री घाट अम्बेडकर प्रतिमा तक मार्च करने के बाद धरना दिया गया। लोगों का कहना है कि बेशक़ उन्हें जेल जाना पड़े लेकिन वह अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। उसके साथ लोगों ने बिल को वापस लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी सौंपा।

ये भी पढ़े :दिल्ली में आज किसानों का धरना, कई सीमाएं हुई सील 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता शशिप्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाताओं के साथ हिटलरशाही कर रही है, किसान देश की जान और भारत की पहचान है, इनके ऊपर अंकुश लगाकर भाजपा अपने गले मे फाँसी का फंदा डाल रही। किसान स्वतंत्र रहने चाहिये क्योंकि वह खुद मेहनत कर अन्न पैदा करता है, जिससे 135 करोड़ जनता जीती है।

सुभासपा ( सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) किसानों के साथ हमेशा से थी और रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वाराणासी से सैकड़ो कार्यकर्ता किसानों को मजबूती देने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर कूच भी करेंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रमेश राजभर, राजेश यादव, नित्यानंद पांडेय, शिवलाल यादव, जगेश्वर राजभर, छप्पन राजभर, राजेन्द्र पटेल, रवि सिंह पटेल, सुमित राजभर, गोपाल, सांचु राज, गुलाब पटेल दिनेश देव ओमप्रकाश, कैलाश राज आदि लोग शामिल रहे। ( स्त्रोत – प्रेस विज्ञप्ति)