खबर लहरिया ताजा खबरें धान खरीद केंद्र पर बोरा आने से खुश हुए किसान, देखिये खबर का असर

धान खरीद केंद्र पर बोरा आने से खुश हुए किसान, देखिये खबर का असर

जिला चित्रकूट ब्लाक मऊ गांव खण्डेहा मजरा लवेदl यहाँ धान खरिद केन्द्र मे एक महिना से बोरी नही थी पच्चीस जनवरी को खबर लहरिया फेसबुक लाइव मे स्टोरी की गई थीl 4 फरवरी को धान खरिद केन्द्र मे बोरी आ गई है अब किसान अपना अपना धान तौला रहे हैl किसान खुश है उम्मीद है सभी किसान के धान के खरिदारी हो जायेगी जब बोरी नही थी किसान बहुत परेशान थेl

कई बार अधिकारी को सूचना दिया गया था पर कोई ध्यान नही दिया था जब खबर लहरिया मे स्टोरी की गई थी तभी बोरी आयी हैl अभी अब किसान को टोकन दिया गया हैl बारी बारी से धान की तौल हो जायेगी जब बोरी नही थीl किसानो को डर बना था कि धान के तौल नही होगी केन्द्र मे धान रखे के रात दिन किसान ताकते थे और डर बना था कि मौसम खराब हैl कही बरिस न हो जाये और कही केन्द्र न बंद हो जाये जब केन्द्र मे बोरी आ गई किसानो के चेहरे मे मुस्कराहट आ गई और उम्मीद हो गया की धान की तौल हो जायेगीl

धान खरिद केन्द्र के प्रभारी राजकुमार का कहना है की हमारे केन्द्र मे एक महिना से बोरी नही थीl अब 4 फरवरी को बोरी आ गई है पुनः तौल होने लगी हैl किसानो को पहिले टोकन दिया गया बारी बारी तौल किया जायेगा 28 फरवरी तक केन्द्र बंद भी हो जायेगी सभी किसानो धान तौल हो जायेगी केन्द्र बंद हो जायेगीl