खबर लहरिया Blog बिहार के मशहूर पांच झरने

बिहार के मशहूर पांच झरने

जानिये बिहार के मशहूर झरनों के बारे में जहां आप अपनी छुट्टियां मनाने  जा सकते हैं।

bihar waterfall

                                           ( credit- bihar tourism)

बिहार राज्य सिर्फ अपनी संस्कृति और खान-पान ही नहीं बल्कि प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के लिए भी अब जाना जाता है। आपने शायद ही कभी यहां के झरनो के बारे में सोचा होगा कि यहां भी कोई झरना होगा। तो हम आपकी उत्सुकता खत्म करते हैं और यहां के कुछ मशहूर झरनों के बारे में आपको बताते हैं।

1. काकोलाट वाटरफॉल

kakolat waterfall

                                                    ( credit – dainik jagran)

काकोलाट वाटरफॉल बिहार के नवादा जिले में स्थित है। यह 160 फीट की ऊंचाई से पहाड़ी इलाकों से नीचे गिरता है। इस झरने की खास बात यह है कि, इसका पानी हमेशा ठंडा रहता है। साल के हर समय झरने का पानी बेहद शीतल होता है। गर्मियों और छुटियों के दौरान यह झरना स्थानीय लोगों के बीच पिकनिक स्पॉट बन जाता है, जहां लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचते हैं। इसके आलावा झरने को लेकर यहां कुछ पौराणिक कहानियां भी मौजूद हैं। यह झरना एक प्राकृतिक बेसिन का दावा करती है।

ये भी देखें : जानिए मध्यप्रदेश के खूसबूरत और मशहूर झरनों के बारे में

2. करकट झरना

karkat waterfall

                                                                                                ( credit – fastest feed from bihar )

ये शानदान करकट झरने कैमूर पहाड़ियों में बसा हुआ है। यह झरना व्यापक रुप से सैर सपाटे के लिए लोगों में प्रिय स्थान माना जाता है। इस झरने के ठन्डे पानी में कई सारे खेल और क्रियाकलाप किये जाते हैं।

ये भी देखें : आइए जानें महोबा में मौजूद प्राचीन स्थानों के बारे में

3. तेलहार झरना

telhar waterfall

                                                                                                            ( credit- rohtas district)

इस झरने के आसपास का क्षेत्र बेहद ही शांत है जहां आपके मन को भी आराम महसूस होगा। तेलहर वाटरफॉल स्थानीय पर्यटकों के बीच अपने आस-पास के स्थानों के लिए भी काफी लोकप्रिय है। जिसमें प्राचीन मंदिर मां मुदेशेश्वर मंदिर शामिल है। जहां हर साला माता के दर्शन करने हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा पर्यटक प्रकृति की गोद में स्थित करमचट डैम भी घूम सकते हैं और प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।

ये भी देखें : चित्रकूट के प्रमुख पर्यटन स्थल

4. मंझर कुंड

manjhar-kund-waterfall

                                                                                                           ( credit – rohtas district)

मंझर कुंड बिहार के रोहतास जिले में सासाराम से चार किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। मझर कुंड की यात्रा पर्यटक अधिकतर अगस्त-सितम्बर महीने के दौरान करते हैं। इस दौरान कुंड झरने के पानी से पूरी तरह भर जाता है। अगर आप अपनी गर्मी की तपिश से बचकर खुद को ठंडा और तरो-ताज़ा करना चाहते हैं, तो आपको वीकेंड या फिर छुट्टी के दिन इस कुंड की सैर ज़रूर से करनी चाहिए। यहां आकर आपको एक अलग अनुभव मिलेगा।

ये भी देखें : दिल को छू जाने वाली मध्य प्रदेश की खूबसूरती पर डालें एक नज़र

5. धुआं कुंड

dhua kund

                                                                                                                       ( credit – DestiMap)

यह कुंड सासारामी से 10 किलोमीटर की दूरी पर कामूर पहाड़ी पर स्थित है।

तो यह है बिहार के मशहूर पांच झरने जहां आप गर्मियों के दौरान घूम सकते हैं। अगर आप इनकी सुंदरता के बारे में करीब से जानना चाहते हैं तो इन जगहों पर जाना न भूलियेगा। रोज़ के काम से छुट्टी लेकर आप यहां अपने परिवार के साथ भी घूमने आ सकते हैं।

ये भी देखें :

बिहार : गोलघर का इतिहास और इसके गोलाकार होने की क्या है वजह ?

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)