खबर लहरिया ताजा खबरें इलाहाबाद के बाद एक और नामकरण,जानिए योगी आदित्यनाथ का नया ऐलान

इलाहाबाद के बाद एक और नामकरण,जानिए योगी आदित्यनाथ का नया ऐलान

अयोध्या में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करी कि फैज़ाबाद जिले का नाम बदलकर ‘श्री अयोध्या’ रखा जाएगा। जिसके चलते योगी ने “राम राज्य” शब्द के वास्तविक अर्थ को भी समझाया है। उन्होंने दोहराया कि जिस राज्य में जाति, पंथ और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है, उस राज्य को राम राज्य के आदर्श की ओर बढ़ने के लिए कहा जा सकता है।
‘अयोध्या हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक है। भगवान राम की वजह से अयोध्या पूरी दुनिया में जाना जाता है। आज से फैजाबाद को अयोध्या कहा जाएगा’, ऐसा योगी का कहना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी घोषणा करी है। उन्होंने अयोध्या के लिए एक मेडिकल कॉलेज बनाने का आश्वासन दिया है। और उस नए मेडिकल कॉलेज का नाम राजा दशरथ के नाम पर रखने का आदेश भी दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन अयोध्या में एक हवाई अड्डे का निर्माण भी करेगी।

राज्य सरकार ने हाल ही में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रख दिया था। योगी सरकार सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर की मूर्ति बनाने की योजना भी बना रहे हैं।

दक्षिण कोरियाई की पहली महिला किम जंग-सुक जोकि अपने पति और राष्ट्र के राष्ट्रपति मून जे-इन के बिना अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आएँगी। उनकी भारत की चार दिवसीय यात्रा पर अयोध्या को विशेष रूप से प्रमुख समझा जा रहा है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को भी राम मंदिर का निर्माण शुरू करने के लिए संसद के कुछ सदस्यों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) से दबाव का सामना करना पड़ रहा है।