खबर लहरिया चुनाव विशेष बिहार: शिक्षा सुधरेगी तभी होगा समाज का विकास- खुशबू चौहान युवा प्रत्याशी

बिहार: शिक्षा सुधरेगी तभी होगा समाज का विकास- खुशबू चौहान युवा प्रत्याशी

चुनाव की सबसे छोटी कड़ी होती है पंचायत चुनाव। कहने के लिए तो ये चुनाव सबसे छोटा और छोटे पदो के लिए होता है।फिर भी इस चुनाव से लोग अपनी अपनी किस्मत आजमाते हैं इस चुनाव में लोग राजनीति की पहल भी करते हैं। आईए तो हम आपको बिहार के पंचायत चुनाव की कवरेज दिखाते हैं।

हम बिहार के सीतामढी जिले के गौड़ी गांव की खुशबू चौहान से मिले जो डाक्टर की पढ़ाई कर रही हैं और इस चुनाव में मुखिया यानि प्रधान के पद के लिए अपनी किस्मत आज़माने राजनीति में उतरी हैं।

खुशबू चौहान कहती हैं मैं बचपन से देख रही हूँ यहाँ का शिक्षा, स्वास्थ्य बिल्कुल भी ठीक नही हैं। बच्चों की शिक्षा अगर सुधरेगी तभी विकास होगा। इसलिए मै राजनीति में आई हूँ मै सबसे पहले जीत कर शिक्षा पर काम करूंगी फिर स्वास्थ्य पर। क्योंकि रोड पर गंदगी रहती है। आज भी लोग रोड में शौच के लिए जाते हैं इसलिए मै चुनाव लड़ रही हूँ की यह सब बदल सके।

ये भी देखें :

बिहार: वार्ड मेम्बर प्रत्याशी मदन चाहते हैं गाँव का सम्पूर्ण विकास

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)