खबर लहरिया Blog कोरोना की वजह से ये जगह होंगी पूरी तरह सील

कोरोना की वजह से ये जगह होंगी पूरी तरह सील

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन ( बंदी ) का ऐलान किया था. इस लॉकडाउन का समय 14 अप्रैल तक है. अब  लॉकडाउन का समय पूरा होने में कुछ ही दिन बचे हैं. लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूपी और दिल्ली सरकार ने राज्य के कई इलाकों को कोरोनावायरस के हॉटस्पॉट( जहाँ ज्यादा कोरोना मरीज़ हैके रूप में चिह्नित करते हुए इन्हें सील कर दिया है

 अब आप सोच रहे होंगे बंदी तो पहले से ही है तो इस सील का मतलब क्या है तो आपको बता दे कि लॉकडाउन और सील में फर्क होता है. लॉकडाउन में इलाके के लोगों को जरूरी सामान्य सेवा के लिए बाहर निकलने की इजाजत होती है,लेकिन सीलिंग में बाहर निकलने पर पूरी तरह मनाही होती है. आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि लॉक डाउन में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सीलिंग में बिलकुल नहीं मिलती.

 

अब जानते है कौन से इलाके हैं जिन्हे सील किया गया है

उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे पहले 15 जिलों को चुना है, जहां कोरोना वायरस के केस सबसे ज्यादा हैं. इनमें भी पूरे जिले को सील ना करके, उन्हीं वार्ड या क्षेत्र को सील किया गया है जहां कोरोना का संक्रमण ज्यादा है. यूपी सरकार ने सभी लोगों के लिए मास्क पहनना भी जरूरी कर दिया है. उत्तर प्रदेश में जिन जिलों को सील किया गया है उनमे  मेरठ, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, बस्ती, शामली शामिल हैं

इन जिलों के जो प्रमुख एरिया हैं वो इस प्रकार है

1 गौतमबुद्धनगर ( नोएडा )

  1. सेक्टर-41, नोएडा 
  2. हाइड पार्क सेक्टर-78, नोएडा, सुपरटेक केपटाउन सेक्टर-74, नोएडा 
  3. लोटस बुलवर्ड, सेक्टर-100 नोएडा 
  4. अल्फा-1 , ग्रेटर नोएडा 
  5. निराला ग्रीन श्री सेक्टर-02, ग्रेटर नोएडा और पतवारी गांव  

6.लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सेक्टर-137, नोएडा, पारस टियारा सेक्टर-137, नोएडा और वाजिदपुर गांव 

  1. ATS डोलस जीटा-1, ग्रेटर नोएडा 
  2. एस गोल्फ शायर सोसाइटी सेक्टर-150, नोएडा 
  3. सेक्टर-27 और सेक्टर-28 
  4. ओमीक्रोन-3 सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा  
  5. महक रेजिडेंसी, अच्छेजा, ग्रेटर नोएडा 
  6. जेपी विश टाउन, सेक्टर-128, नोएडा 
  7. सेक्टर-44, नोएडा  
  8. गांव विश्नोई पोस्ट, दुजाना दादरी 
  9. सेक्टर-37, नोएडा 1
  10. गांव घोड़ी बछेड़ा, गौतमबुद्ध नगर 

17.स्टेलर एमआई ओमीक्रोन-3, ग्रेटर नोएडा 

  1. पाम ओलिम्पिया, गौर सिटी-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-16 
  2. सेक्टर-22, चौड़ा गांव, नोएडा  
  3. ग्रैंड ओमेक्स, सेक्टर-93बी, नोएडा 
  4. सेक्टर-5 और सेक्टर-8, जेजे कॉलोनी, नोएडा  
  5. डिजाइनर पार्क, सेक्टर-62, नोएडा

2 बुलंदशहर 

1.गांव वीरखेड़ा, थाना सिकंदराबाद

2.मोहल्ला रुकनसराय, तहसील, शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज- थाना कोतवाली नगर

3.मोहल्ला लोध राजपूतान, बंशीधर, अंसरियांन, आहनग्रान-थाना जहांगीराबाद

3 गाजियाबाद 

  1. नंदग्राम निकट मस्जिद
  2. केडीपी सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन 
  3. सेवियर सोसाइटी, मोहन नगर 
  4. बी-77-जी-5, शालीमार एक्सटेंशन टू 5. पसोंडा 
  5. ऑक्सीहोम, भोपुरा
  6. वसुंधरा सेक्टर 2-बी 
  7. वैशाली सेक्टर छह
  8. कौशांबी स्थित एक सोसाइटी
  9. नाईपुरा, लोनी
  10. मसूरी 
  11. खाटू श्याम कॉलोनी दुहाई
  12. कोविड-1 सीएचसी मुरादनगर

4 कानपुर 

1.कर्नलगंज

2.चमनगंज

3.मूलगंज

4.हलीम कॉलेज एरिया

5.घाटमपुर का बरीबाल गांव

6.टाउन एरिया का कटरा मोहल्ला

7.हकुली बाजार

8.अनवरगंज

9.बाबूपुरवा

10.मछरिया 

11.बेकनगंज।

5 आगरा 

  1. नगला पदी
  2. ताजगंज
  3. कैंट 
  4. कमलानगर 
  5. रावली
  6. नामनेर
  7. नया घर (जीवनी मंडी)
  8. रामनगर 
  9. मंटोला
  10. बिचपुरी
  11. छत्ता
  12. लेडी लॉयल
  13. वजीरपुरा 
  14. एसएन मेडिकल कॉलेज 
  15. जमुनापार 
  16. जगदीशपुरा 
  17. सैंया
  18. शाहगंज 
  19. खंदौली
  20. बसंत विहार 
  21. हसनपुर
  22. घटिया आजम खां।

6 शामली 

1.कस्बा झिंझाना, थाना झिंझाना

2.नानुपुरी मोहल्ला(तिमरसा), थाना कोतवाली

3.ग्राम भैंसानी इस्लामपुर, थाना थानाभवन

7 सहारनपुर

1.महानगर में लोहानी सराय, ढोली खाल

2.पक्का बाग-याहियाशाह चौक 

3.हबीब गढ़- माहीपुरा 

4.चिलकाना थाने का गांव दुमझेड़ा

8 लखनऊ 

1.डॉक्टर नाज़िया के घर के आसपास का इलाका विजय खंड

2.कैफ़ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर

3.डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रम नगर

4.यश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका विशालखंड आंशिक रूप से सील होगा

5.मस्जिद अलीजान ,सदर 

6.मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग 

7.फूलबाग मस्जिद, कैसरबाग

8.मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज

9.लाल मस्जिद ,आलमनगर तालकटोरा

10.नजरबाग मस्जिद, कैसरबाग

11.खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर

12.अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज मड़ियाव।

13.रजौली मस्जिद ,गुडंबा।

9 मेरठ 

1 हुमायूँ नगर

2 शास्त्री नगर सेक्टर 13 

3  सराय बहलीम

4  इस्लामाबाद

5  सिविल लाइन में सूर्यनगर और हरनामदास रोड, 

6 सरूरपुर में खिवाई, फलावदा में महलका 

7  सरधना और मवाना कस्बे का कुछ हिस्सा 

10 महाराजगंज 

1.बड़हरा इंद्रदत्त

2.कमरिया बुजुर्ग थाना कोल्हुई

3.बिशनपुर कुर्थिया

4.फुलवरिया-पुरंदरपुर।

11 वाराणसी 

वाराणसी के चार क्षेत्रों- मदनपुरा, लोहता, गंगापुर, बजरडीहा- में 5 अप्रैल को ही कर्फ्यू लगा दिया गया था।

12 बरेली

1  सुभाष नगर 

13 बस्ती 

1  तुरकहिया 

2  मिल्लतनगर 

3 पुरानी बस्ती का तकियवा 

14 सीतापुर 

1  खैराबाद 

15 फिरोजाबाद

  1. हुसैनी चौराहा
  2. शीशग्रान
  3. दुर्गेश नगर

इसी तरह राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी 20 इलाके सील कर दिए हैं और यहाँ भी मास्क पहनना अनिवार्य होगाजो इलाका सील किया गया है वो है 

1- मालवीय नगर में गांधी पार्क का पूरा इलाका

2- एल-1 संगम विहार में गली नंबर-6 का पूरा इलाका

3- द्वारका सेक्टर 11, शाहजहांबाद सोसायटी, प्लॉट नंबर-1

4- दीनपुर गांव

5- निजामुद्दीन बस्तीमरकज मस्जिद

6- निजामुद्दीन पश्चिम (जी और डी ब्लॉक)

7- बी ब्लॉक जहांगीरपुरी

8- मकान नंबर 141-180, गली नंबर-14, कल्याणपुरी

9- मनसारा अपार्टमेंट्स, वसुंधरा एंक्लेव, दिल्ली

10- खिचड़ीपुर की तीन गलियां, मकान संख्या 5/387 भी शामिल

11- गली नंबर-9, पांडव नगर, दिल्ली-92

12- वर्धमान अपार्टमेंट्स, मयूर विहार फेज-1 एक्सटेंसन, दिल्ली

13- मयूरध्वज अपार्टमेंट्स, आईपी एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली

14- गली नंबर4, मकान संख्या जे-3/115 (नागर डेयरी) से मकान जे-3/108 (अनवर अली मस्जिद चौक की तरफ), किशन कुंज एक्सटेंशन, दिल्ली

15- गली नंबर-4, मकान संख्या जे-3/101 से मकान जे-107, किशन कुंज एक्सटेंशन, दिल्ली

16- गली नंबर-5, ब्लॉक (मकान संख्या -176 से -189 तक) वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली-92

17- जे और के, एल और एच पॉकेट, दिलशाद गार्डन

18- जीए, एच, जे ब्लॉक, सीमापुरी

19- एफ-70 से 90 ब्लॉक, दिलशाद गार्डन

20- प्रताप खंड, झिलमिल कॉलोनी

सीलिंग के क्या नियम हैं

 इन इलाके में किसी के भी घर से बाहर निकलने पर रोक है.

 हॉट स्पॉट में लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति घर पर की जाएगी

हॉटस्पॉट वाले इलाकों में ना बैंक खुलेगा और ना ही कोई दुकान

इन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.