खबर लहरिया ताजा खबरें योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान फैजाबाद जिले का बदला नाम

योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान फैजाबाद जिले का बदला नाम

15 नवम्बर 2018, ज़िला फैजाबाद, hindi news
6 नवम्बर 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद ज़िले का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘अयोध्या हमारी आन, बान और शान का प्रतिक है’।

अयोध्या की पहचान भगवान राम से है इसलिए आज से फैजाबाद का नाम अयोध्या होगा। इस पर कई लोगों का कहना है कि उन्हें इस नए नाम से गर्व महसूस होता है। भगवान राम की जन्मभूमि का नाम रखना, कई लोगों द्वारा सराहा गया है। वहीँ कई लोगों का ये भी कहना है कि सरकार ने अगर नाम बदलने की बजाये कोई विकास कार्य किया होता तो ज्यादा गर्व महसूस होता।