खबर लहरिया Blog देश में लगातार तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश में लगातार तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश में लगातार तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले :देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लागातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 52952 हो गई है। इनमें 35902 सक्रिय केस हैं। 15266 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक कोरोना से देश में 1783 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्र सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के चलते संक्रमण को फैलने से काफी हद तक रोका गया, लेकिन आंकड़े इसके उलट हैं। देश में 24 मार्च तक संक्रमितों की संख्या 571 थी। 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। इसी बीच संक्रमण के सबसे ज्यादा 52952 मामले सामने आए। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 16758 है। तो वहीँ 6625 केस के साथगुजरात दूसरे नंबर पर है.दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। यहां पर अब तक 5532 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में 7वें नंबर पर है। यहां पर अब तक कोरोना के 2998 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 1808 केस सक्रिय हैं और 1130 लोगों ठीक हो चुके है। यूपी में अब तक कोरोना की चपेट में आकर 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


अब बिमारी का कहर गाँवों में भी देखने को मिल रहा है. पिछले 3 दिनों में इसमें लगातार तेजी से बढ़ौतरी हो रही है यानी 4 मई को देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या जहां 41 हजार थी, वहीं 6 मई को बढ़कर 50 हजार पार कर गया। कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर डाले तो पाएंगे कि लगभग 11 दिनों के दौरान कोरोना के आंकड़े दोगुने हो गए हैं।

इस तरह देश में बढ़ते गए कोरोना के मामले

25 मार्च- 605 पॉजिटिव केस, 10 मौत
3 अप्रैल- 2547 पॉजिटिव केस, 62 मौत
4 अप्रैल- 3072 पॉजिटिव केस, 75 मौत
13 अप्रैल- 9352 पॉजिटिव केस, 324 मौत
14 अप्रैल- 10815 पॉजिटिव केस, 353 मौत
23 अप्रैल- 21700 पॉजिटिव केस, 686 मौत
24 अप्रैल- 23452 पॉजिटिव केस, 723 मौत