खबर लहरिया टीकमगढ़ बढ़ती मंहगाई और दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

बढ़ती मंहगाई और दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

टीकमगढ़ जिले में शनिवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही महामहीम राज्यपाल महोदय के नाम टीकमगढ़ के कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को आवेदन सौंपा गया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री दादा यादविन्द्र सिंह बुंदेला बताया कि उन लोगों ने बढ़ती मंहगाई और दस सूत्रीय मांगों को लेकर के धरना प्रदर्शन किया है। जैसे कोविड के कारण जान गवाने वाले परिवारों को तत्काल पर्याप्त मुआवज़ा दिया जाए इसे लेकर।

इसके साथ ही कांग्रेस की न्याय योजना लागू कर सभी परिवारों को 7,500 रुपये महीना दिया जाए। तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाये। पूर्व विधायक चंदा सिंह गौर ने बताया कि उन लोगों ने बढ़ती महंगाई को लेकर के आवेदन दिया है। अगर सरकार उन लोगों की मांग नहीं सुनती है और बढ़ती महंगाई के रेट कम नहीं करती है तो वह लोग आगे आंदोलन भी करेंगे।

इस मामले में टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी का कहना है कि आवेदन को राजपाल महोदय के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी देखें :

जनता पर मंहगाई की मार क्या यही हैं अच्छे दिन? देखिये द कविता शो

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)